---विज्ञापन---
Dhurandhar 2: क्या हैं इस फिल्म के वो 5 सीक्रेट? जिनके दम पर होगी छप्पर फाड़कर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बरसेंगे नोट

Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. ट्रेलर को अब तक 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इसकी कहानी और किरदारों को लेकर थ्योरी बना रहे हैं. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही, इस फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया, जिसमें रणवीर सिंह बेहद खतरनाक और गुस्से भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्टर पर लिखा था, 'The Wrath of God', जिसने फिल्म को लेकर रहस्य और बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं, वो 5 बड़े सीक्रेट, जिनकी वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई कर सकती है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रणवीर सिंह का ट्रिपल रोल है, जी हां, कहानी में उनका किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली मजारी और फिर 'ल्यारी किंग' तक पहुंचना, यानी दर्शकों को एक ही फिल्म में उनके तीन अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे, जो कहानी को काफी दिलचस्प बना देगा.

दिलचस्प बात ये है, कि जसकीरत सिंह रंगी का नाम पहली बार Uri: The Surgical Strike में सुनने को मिला था. उस फिल्म में Vicky Kaushal के साथ एक सीन में Kirti Kulhari अपने पति का नाम जसकीरत रंगी बताती हैं. इसी वजह से फैंस को लग रहा है, कि दोनों फिल्मों की टाइमलाइन कहीं न कहीं जुड़ी हुई हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसपर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में Wrath of God शब्द का इस्तेमाल किया गया है. ये नाम असल में 1972 के Operation Wrath of God से जुड़ा है, जब Mossad ने एक बड़े हमले के बाद बदला लेने के लिए लंबा ऑपरेशन चलाया था. बताया जा रहा है, कि ये मिशन करीब 20 साल तक चला. फिल्म की कहानी भी लगभग दो दशक के घटनाक्रम को कवर करती दिख रही है.

ट्रेलर में कराची के ल्यारी इलाके की गैंगवार की झलक मिलती है. कहानी में Rehman Dakait, Arshad Pappu और Uzair Baloch जैसे कुख्यात नामों से जुड़ी घटनाओं का असर दिखाया गया है. 2009 में रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद कराची में गैंगवार भड़क गई थी, और कई साल तक हिंसा चलती रही थी, फिल्म इसी दौर की कहानी को ड्रामेटिक तरीके से पेश करती नजर आ सकती है.

ट्रेलर से ये भी क्लू मिलता है, कि कहानी 80-90 के दशक के हिंसाग्रस्त पंजाब से जुड़ सकती है. माना जा रहा है, कि जसकीरत के परिवार की मौत आतंकियों के हाथों हुई थी, जिसके बाद वो बदले की आग में जलने लगता है. फिल्म में कई आतंकवादी संगठनों और इंटरनेशनल नेटवर्क का जिक्र भी हो सकता है, जिससे कहानी और बड़ी होगी.

बहरहाल, Dhurandhar 2 सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं लगती, बल्कि इसमें इतिहास, जासूसी, अंडरवर्ल्ड और बदले की कहानी का बड़ा कॉम्बो देखने को मिलेगा. ट्रेलर में दिखाए गए क्लू से साफ है, कि फिल्म में कई ट्विस्ट और रहस्य छिपे हैं.