---विज्ञापन---

‘प्लीज, स्पॉइलर शेयर न करें…’ Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले आदित्य धर की पोस्ट वायरल, फैंस से की ये खास अपील

Aditya Dhar Post Viral Before Dhurandhar 2 Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. आज शाम पूरी दुनिया में 'धुरंधर: द रिवेंज' प्रीमियर होगी. वहीं, भारत में इसका पेड प्रीव्यू होगा. फिल्म 'धुरंधर 2' की इस धूम के बीच डायरेक्टर आदित्य धर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके फैंस से एक खास अपील की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने फैंस से क्या कुछ कहा.

आदित्य धर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले X और इंस्टाग्राम पर एक लंबा और इमोशनल मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पहले तो फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा और उनसे एक खास अपील की.

आदित्य धर ने लिखा, 'मेरी प्रिय, मोस्ट एक्सट्राऑर्डिनरी धुरंधर फैमिली, 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. और तब से, आपने हमारी फिल्म को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि इसे प्यार किया, आपने इसे जिया.'

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'आपने हर छोटी से छोटी बात की तारीफ की, हर पल इस पर बहस की, इसे बार-बार देखा और उन चीजों पर भी गौर किया जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई करेगा.'

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'उस खूबसूरत, अनप्रिडटेबल सफर में हमारी फिल्म आपकी बन गई. फिर पूरे देश की और फिर पूरी दुनिया की. यह किसी भी फिल्ममेकर के लिए सबसे भावुक, दिल को छू लेने वाला तोहफा है जो मिलता है.'

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'इसलिए जब हम 'धुरंधर: द रिवेंज' बनाने बैठे, तो हमें एक बात का पूरा यकीन था. हमें आपको सरप्राइज करना था. हमें आपको ऐसे जज्बात महसूस करवाने थे जिनके लिए आप तैयार नहीं थे. इसमें हमने अपनी पूरी जान लगा दी.'

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'आप इस फिल्म को एक थिएटर में दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों के साथ मिलकर देखें. जहां हर कोई इसे देखते हुए वैसा ही महसूस करे जैसा आप महसूस कर रहे हों. फिल्मों को इसी तरह एक्सपीरियंस किया जाना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर के साथ नहीं. इसलिए, मेरी आपसे एक, दिल से निकली सच्ची गुजारिश है... प्लीज़, स्पॉइलर शेयर न करें!'

First published on: Mar 18, 2026 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.