---विज्ञापन---

1300 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar के डायरेक्टर Aditya Dhar हैं बहुत अमीर? मुंबई के पॉल इलाके में आलीशान घर

Aditya Dhar Net Worth: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का सभी इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ के पार की कमाई की थी. साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े डाले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग के डायरेक्टर आदित्य धर कितने अमीर हैं? चलिए हम आपको बताते हैं...

'धुरंधर' की कमाई देखने के बाद ज्यादातर फैंस को ये लगता है कि आदित्य धर की इस फिल्म ने उन्हें एक बार में ही हजार करोड़ का मालिक बना दिया है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.

दरअसल, 1300 करोड़ कमाने वाली फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की नेट वर्थ उनती नहीं है, जितनी उनके फैंस सोच रहे हैं. आदित्य धर की कुल संपत्ति जानने के बाद आपको भी जोर का झटका लगेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर और यामी गौतम की जॉइंट नेट वर्थ 99 से 104 करोड़ रुपये के बीच में है. यकीनन ये एक बहुत बड़ा आंकड़ा है.

इस जॉइन्ट नेट वर्थ में अकेले यामी गौतम की ही कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इन आंकड़ों के हिसाब से यामी गौतम अपने पति से दो गुना ज्यादा अमीर हैं.

मालूम हो कि आदित्य धर के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस है. इसके ही आदित्य धर फिल्मों में वो रॉयल्टी और प्रॉफिट-शेयरिंग लेते हैं. इसके साथ ही आदित्य धर राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन से भी कमाई करते हैं.

आदित्य धर के पास मुंबई, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में करोड़ों की काफी रियल एस्टेंट की प्रॉपर्टी भी है. मुंबई के पॉल इलाके बांद्रा में ही आदित्य धर का करोड़ों का घर है, जहां वो अपनी पत्नी यामी और बेटे के साथ रहते हैं.

First published on: Mar 12, 2026 06:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.