---विज्ञापन---
क्या ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट बनाने की फिराक में हैं आदित्य धर? डायरेक्टर के पास रेडी है आइडिया! बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा कोहराम

Dhurandhar 2 Update: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइठमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इससे जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 3' भी बनाया जाएगा.

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को एक बड़े यूनिवर्स के रूप में आगे बढ़ाने की प्लानिंग बना रहे हैं. बताया जा रहा है, कि स्टूडियो चाहता है, कि 'धुरंधर' की कहानी सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे आगे भी जारी रखा जाए. यही वजह है, कि अब 'धुरंधर 3' को लेकर भी बातचीत शुरू हो चुकी है.

खबरों की मानें, तो फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के पास तीसरे पार्ट का आइडिया पहले से मौजूद है. हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन स्टूडियो इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता, और वो चाहता है, कि 'धुरंधर 2' में ही तीसरे पार्ट का हिंट दे दिया जाए.

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है. कि मेकर्स 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक खास पोस्ट क्रेडिट सीन या टीजर जोड़ने की प्लानिंग बना रहे हैं, जो सीधे तौर पर 'धुरंधर 3' की तरफ इशारा करेगा. अगर ऐसा होता है, तो फैंस को फिल्म खत्म होने के बाद भी एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

हालांकि, दिलचस्प बात ये है, कि आदित्य धर खुद फ्रेंचाइजी फिल्मों को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं बताए जा रहे हैं. कहा जाता है, कि वे हर नई फिल्म के साथ कुछ अलग और चैलेंजिंग करने में विश्वास रखते हैं. इसलिए अभी ये साफ नहीं है, कि वे तीसरे पार्ट को डायरेक्ट करेंगे या नहीं.

दूसरी तरफ खबर ये भी है, कि आदित्य धर और स्टूडियो के बीच एक नई डील हुई है, जिसके तहत वे प्रोडक्शन हाउस के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करेंगे. इसके अलावा वे रणवीर सिंह के साथ एक बड़ी माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म पर भी काम करना चाहते हैं, जो आने वाले समय में दर्शकों के सामने आ सकती है.

फिलहाल, दर्शकों की नजरें 'धुरंधर: द रिवेंज' पर टिकी हुई हैं. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे.