---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda के ऑनस्क्रीन फ्रेंड के भाई की मौत, एक्टर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

South Indian Actor Brother Death: तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री से एक बहुत ही बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राहुल रामकृष्ण के भाई का निधन हो गया है. एक्टर ने बताया कि उनके भाई की मौत पैराक्वाट जहर के कारण हुई. इसके साथ ही 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर राहुल ने राज्य सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है.

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवरकोंडा के दोस्त का किरदार निभाने वाले राहुल रामकृष्ण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने भाई की मौत का दुख बयां किया है. इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही घातक और जहरीले कीटनाशक की व्यापक उपलब्धता के खिलाफ आवाज उठाई है.

राहुल रामकृष्ण ने पैराक्वाट जहर के कारण अपने भाई को खोने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने तेलंगाना सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे जहरीले कीटनासक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की.

राहुल रामकृष्ण ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'माननीय महोदय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री, आज मैंने अपने भाई को पैराक्वाट जहर के कारण खो दिया. यह बेहद घातक है और इसका बड़े लेवल पर आत्महत्या के लिए दुरुपयोग किया जाता है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'यह हर जगह बहुत ही आसानी से मिल जाता है और यह देखकर मैं स्तब्ध हूं. डॉक्टरों के पास ऐसे मामलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वो लोग भी अम्बेलेंस महसूस कर रहे हैं. कृपया इसे जल्द से जल्द बैन करें और लोगों की जानें बचाएं.'

एक्टर राहुल रामकृष्ण की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'राहुल, आपके इस दुखद अनुभव के लिए मुझे खेद है. उनकी आत्मा को शांति मिले.' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, 'हैलो सर, हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद. हम डॉक्टरों का एक समूह हैं जो इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.'

एक्टर राहुल रामकृष्ण की पोस्ट पर एक और यूजर ने लिखा, 'मैंने कर्नाटक में एक रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम किया है, और पैराक्वाट के सेवन से होने वाले परिणाम को अपनी आंखों से देखा है. इसका इलाज लगभग असंभव है.

First published on: Mar 29, 2026 12:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.