Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

2 घंटे 15 मिनट की माइंड ब्लोइंग क्राइम-थ्रिलर, कहानी देख पकड़ लेंगे माथा

Crime Thriller: साल 2025 में रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ ऐसा है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसका प्लॉट आपका माथा घुमा देगा. शुरू होते ही ये फिल्म दर्शकों को उलझाए रखती है और हर मोड़ पर ऐसा सस्पेंस रचती है. चलिए अब फटाफट इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

ओटीटी पर मौजूद ये एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी देखने के बाद आपको दृश्यम और अंधाधुन जैसी दमदार सस्पेंस वाली फिल्में भी फीकी लगेंगी. एक ऐसी फिल्म जिसका रहस्य अंत तक नहीं खुल पाता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2025 की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘इलेवन’ की, जिसे लोकेश अजल्स ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म को तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था.

इस फिल्म में नवीन चंद्रा के साथ-साथ रेया हरि, अभिरामी, रवि वर्मा, दिलीपन, रियथविका, शशांक, आडुकलम नरेन और अरजई लीड रोल में हैं. फिल्म की शानदार कहानी ने हर किसी को चौंका दिया था. बॉक्स ऑफिस पर भी इसदे खूब पसंद किया गया था.

फिल्म में एक सीरियल किलर के आतंक को दिखाती है, जो आए दिन विशाखापट्टनम में हत्याएं करता है. इसी क्राइम केस को सुलझाने के लिए एसीपी अरविंदन को चुना जाता है. अरविंदन इस केस को लेकर ट्विन बर्ड नाम के एक स्कूल में जाता है, जहां सिर्फ जुड़वा बच्चे ही पढ़ते हैं.

इसके बाद कहानी जैसे आगे बढ़ती है केस और भी उलझता जाता है. किलर सिर्फ जुड़वा भाई-बहनों को निशाना बनाता है. आगे की कहानी आपके सोच से भी परे है. फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. अगर आप सस्पेंस और थ्रिल के दीवानों में से एक हैं, तो एक बार आपको ये फिल्म जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 10, 2026 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.