---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे धाकड़ वेब सीरीज, दमदार कहानी और जबरदस्त क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे खुश

Web Series: ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि इनमें से देखें क्या, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे दमदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. इन पांचों सीरीज में आपको जबरदस्त एक्शन और थ्रिल से भरपूर शानदार कहानियां देखने को मिलेंगी. आइए इन सीरीज के बारे में जानते है.

द नाइट मैनेजर- द नाइट मैनेजर एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसे संदीप मोदी ने बनाया है. ये शो ब्रिटिश टेलीविजन सीरियल द नाइट मैनेजर का रीमेक है, जो खुद जॉन ले कैरे के 1993 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. इसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला लीड रोल में हैं, जबकि तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सस्वता चटर्जी सहायक भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.

स्पेशल ऑप्स- हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन आया था. इसमें के के मेनन लीड रोल में हैं. ये सीरीज भारतीय खुफिया एजेंसी के मिशन को दिखाती है, जो अलग-अलग तरह की मुश्किलों से देश की रक्षा करते हैं. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देख सकते हैं.

इंडियन पुलिस फोर्स- ये एक इन्वेस्टीगेशन और एक्शन-थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं. इसकी कहानी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर देख सकते हैं.

आर्या- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज आर्या है. इसकी कहानी आर्या सरीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पत्नी और मां है और अपने पति की मृत्यु के बाद उसके ड्रग साम्राज्य में उलझ जाती है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

तनाव- SonyLiv पर मौजूद वेब सीरीज ‘तनाव’ एक सामाजिक-राजनीतिक सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ये सीरीज एक इजराइली कार्यक्रम फौदा पर आधारित है. इसमें स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है. इसमें मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब लीड रोल में हैं.