Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर मौजूद 5 सबसे दमदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, कहानी में कूट- कूटकर भरा है सस्पेंस

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर के दीवाने हैं, तो साल 2025 आपके लिए बेहतरीन रहा है. इस साल ऐसी कई फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने अपनी जटिल कहानियों और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.

रेखाचित्रम (Rekhachithram) - सोनी लिव- आसिफ अली और अनस्वरा राजन स्टारर यह फिल्म एक बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर है. कहानी एक पेचीदा मर्डर मिस्ट्री की है, जिसे सुलझाने के लिए एक स्पेशल ऑफिसर को तैनात किया जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, फिल्म के ट्विस्ट दर्शकों का दिमाग चकरा देते हैं.

स्टोलन (Stolen) - प्राइम वीडियो- अभिषेक बनर्जी की अदाकारी से सजी यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली थ्रिलर रही है. एक गुमशुदा बच्चे की तलाश से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे एक ऐसे डार्क मोड़ पर पहुंचती है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. इसके कुछ दृश्य आपको अंदर तक झकझोर देंगे.

रोंथ (Ronth) - हॉटस्टार- शाही कबीर के निर्देशन में बनी यह मलयालम थ्रिलर फिल्म पुलिसिया कार्रवाई और मानवीय स्वभाव के टकराव को दिखाती है. फिल्म की कहानी दो पुलिस अधिकारियों की रात की गश्त के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी घटना के गवाह बनते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देती है.

हिट: द थर्ड केस (Hit: The Third Case) - नेटफ्लिक्स- 'हिट' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. नानी और श्रीनिधि शेट्टी स्टारर यह फिल्म डार्क वेब और साइबर क्राइम की रोंगटे खड़े कर देने वाली दुनिया को दिखाती है. अगर आप तकनीकी थ्रिलर पसंद करते हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें.

थुडारम (Thudarum) - हॉटस्टार- सुपरस्टार मोहनलाल की इस फिल्म ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया है. कहानी 'बेंज' नाम के एक टैक्सी ड्राइवर की है, जो अपनी कार से बहुत प्यार करता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब तबाह हो जाती है जब उसकी कार से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद होते हैं और वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाता है.

First published on: Feb 26, 2026 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.