---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे रहस्यमई थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगर आप भी सस्पेंस वाली फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 फिल्में आपको बेहद पसंद आएंगी. नेटफ्लिक्स-प्राइम वीडियो पर मौजूद इन फिल्मों की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ये कुछ ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में हैं, जिनकी कहानी आप महीनों नहीं भूल पाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

इत्तेफाक- पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स पर मौजूद सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना की फिल्म इत्तेफाक है. इस फिल्म की कहानी इस तरह घुमाती है कि अंत तक आप कंफ्यूज रहेंगे कि असली कातिल कौन है. फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी का कत्ल हो गया है और वो एक ऐसी महिला के घर पहुंचता है जहां उस महिला के पति का कत्ल हो गया है.

महाराजा- साल 2024 में आई फिल्म महाराजा की कहानी ने हर किसी चौंका दिया. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस साउथ फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. फिल्म के आखिरी 10 मिनट देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसमें एक पिता डस्टबिन के खो जाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाता है, जिसका रहस्य अंत में पता चलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

हिट: द फर्स्ट केस- इस फिल्म में विश्वक सेन और रूहानी शर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी में एक पुलिस अधिकारी को अठारह साल की लड़की के लापता मामले की जांच करने का काम सौंपा गया है. फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

कहानी- साल 2012 में आई फिल्म कहानी में विद्या बालन ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है, जो दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान कोलकाता में अपने खोए हुए पति को ढूंढ रही है. इस सफर में उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया- ये एक तेलुगु भाषा की ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है. इस फिल्म की पूरी कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर की केस जांच करता है और काफी रहस्यमई खुलासे करता है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.