Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

‘पंचायत’ जैसी 5 सबसे शानदार सीरीज, सादगी भरी कहानियां देख पिघल जाएगा दिल

आजकल जहां हर तरफ एक्शन से भरपूर फिल्में और सीरीज बन रही हैं, वहीं कुछ वेब सीरीज ऐसी भी हैं जो बिना मारधाड़ और खून-खराबे के अलावा आम जिंदगी की सादगी भरी कहानियां दिखाती हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी 5 सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की कहानी पॉपुलर सीरीज पंचायत जैसी ही है.

पिचर्स- यह भारतीय वेब कंटेंट की सबसे चर्चित सीरीज में से एक मानी जाती है. इसकी कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला लेते हैं. सपनों, संघर्ष और दोस्ती को हल्के-फुल्के ह्यूमर के साथ दिखाने वाली इस सीरीज की रेटिंग करीब 9.1 है. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

कोटा फैक्ट्री- कोटा फैक्ट्री ब्लैक एंड व्हाइट में बनी यह सीरीज कोटा में IIT-JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाती है. खासकर 10-12वीं के छात्रों ने इससे खुद को खूब रिलेट किया. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

एस्पिरेंट्स- इस सीरीज में UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की कहानी दिखाई गई है. कोचिंग और प्रतियोगी माहौल के बीच उनकी दोस्ती और दबाव को भी बखूबी दिखाया गया है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

गुल्लक- में मिश्रा परिवार की कहानी पर आधारित यह सीरीज नॉर्थ इंडियन मिडिल क्लास जिंदगी को बेहद सादगी से दिखाती है. परिवार की छोटी-छोटी खुशियां, नोकझोंक और प्यार से भरे पल दर्शकों को खूब पसंद आए. इसे आप SoniLiv पर देख सकते हैं.

पंचायत- इस सीरीज में जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, और रघुबीर यादव, का यह शो वेब सीरीज की दुनिया में खास जगह बना चुका है. फुलेरा गांव की सादगी भरी कहानी, हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशन्स के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई. इसे आप PrimeVideo पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 11, 2026 05:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.