---विज्ञापन---

Jio Hotstar पर मौजूद ये 5 धांसू फिल्में हैं सस्पेंस की असली खान, क्लाइमेक्स में होता है असली धमाका

साउथ सिनेमा अपनी अनूठी कहानियों और रियलिस्टिक एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. जियो हॉटस्टार पर इन दिनों ऐसी फिल्मों की लहर है जो सस्पेंस की नई परिभाषा लिख रही हैं. चाहे वह सच्ची घटना पर आधारित 'मंजुम्मेल बॉयज' का रोंगटे खड़े कर देने वाला संघर्ष हो या मोहनलाल की 'थुडारम' का उलझा हुआ रहस्य—ये फिल्में आपको अंत तक टीवी स्क्रीन से हटने नहीं देंगी. इन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत इनका 'शॉक फैक्टर' है, जो क्लाइमैक्स आने तक दर्शकों को अंधेरे में रखता है. अगर आप इस वीकेंडजा कुछ 'माइंड-बेंडिंग' सिनेमा देखना चाहते हैं, तो इन पाँच फिल्मों से बेहतर विकल्प कुछ और नहीं हो सकता.

मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys)- यह एक 'मस्ट-वॉच' सर्वाइवल थ्रिलर है, जो दोस्ती की मिसाल पेश करती है. सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म दिखाती है कि कैसे दोस्तों का एक ग्रुप 'गुना गुफाओं' में फंस जाता है. जब उनका एक साथी मौत के मुंह में (गहरी खाई) समा जाता है, तो बाकी दोस्त सिस्टम के भरोसे बैठने के बजाय खुद उसे बचाने की ठानते हैं. यह फिल्म आपको डराएगी भी और भावुक भी करेगी.

थुडारम (Thudaram)- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के 'कम्प्लीट एक्टर' मोहनलाल एक बार फिर एक ऐसी मिस्ट्री लेकर आए हैं जो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की पटकथा इतनी कसी हुई है कि हर 10 मिनट में एक नया राज खुलता है. अगर आपको 'दृश्यम' जैसी फिल्में पसंद हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें.

लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा (Lokah Chapter 1- Chandra)- कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह फिल्म इन दिनों ओटीटी पर सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रही है. इसकी कहानी की गहराई और कल्याणी की अदाकारी ने इसे बार-बार देखे जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है.

रोंथ (Ronth)- दिलीश पोथन और रोशन मैथ्यू जैसे सितारों से सजी यह फिल्म सस्पेंस और मनोरंजन का सही मिश्रण है. इसकी खासियत यह है कि यह एक बेहतरीन थ्रिलर होने के साथ-साथ एक 'फैमिली एंटरटेनर' भी है, जिसे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं.

पदक्कलम (Padakkalam)- अगर आपको थ्रिलर के साथ 'फैंटेसी कॉमेडी' का तड़का पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए है. इसकी चौंका देने वाली कहानी कई बड़े बजट की फिल्मों को मात देती है.

First published on: Mar 07, 2026 03:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.