Anjali Arora B’day Bash Photos: अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक मॉडल, डांसर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो कि बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर उनकी कुछ फोटोज सामने आई है जिसे देखकर नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं। अंजलि अरोड़ की बर्थडे पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है।
सोशल मीडिया सेंशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने अपने बर्थडे की धमाकेदार पार्टी दी जिसमें वो रेड ड्रेस पहनकर पहुंची। इस दौरान सभी की निगाहें एक्ट्रेस पर ही टिकी रह गई। अंजलि अरोड़ा ने अपने जन्मदिन की पार्टी HEX-HIGH ENERGY XPERIENCE Lounge Bar में दी। आप देख सकते हैं कि वो उन्होंने अपने बर्थडे पर रेड गाउन पहना जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगी।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने रेड गाउन के साथ अपने बालों का बन बनाया और उन्होंने लाइट मेकअप एक्ट्रेस पर खूब जचा। इतना ही नहीं वो कैमरे के सामने कातिल अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं और उनका दिलकश अंदाज फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की बर्थडे पार्टी में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने भी शिरकत की। आप देख सकते है, उर्फी जावेद उनपर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं उर्फी जावेद ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही है और उन्होंने गोल्डन कलर के बैंगल्स पहने हैं।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की बर्थडे पार्टी का केक काफी शानदार था और इस पार्टी में उर्फी जावेद के साथ-साथ निशा रावल, समीक्षा सुद, पारस कलनावत, उमर रियाज, अली मर्चेंट, जीशान खान और विनीत कक्कड़ सहित कई सितारे शामिल हुए।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। उनकी एक-एक झलक का फैंस को काफी इंतजार रहता है। आपको बता दें, कच्चा बादामा गाने पर डांस करके अंजलि अरोड़ा रातों-रात स्टार बन गई थी।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं और उनकी अंदाज फैंस के सिर चढञकर बोलता है। अंजलि अरोड़ा की एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) हर लुक में परफेक्ट लगती हैं। अंजलि अरोड़ा इंडियन हो या फिर वेस्टर्न हर लुक में कहर बरपाती हैं। वहीं आज वो लाखों लोंगों के दिलों पर राज करती हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें