---विज्ञापन---

शॉकिंग! ‘स्क्विड गेम’ के O Yeong Su को हुई 8 महीने की जेल, यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए अभिनेता

O Yeong Su: पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के अभिनेता ओ येओंग-सु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को योन शोषण के मामले में आठ महीने की सजा सुनाई गई है। मिला था गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नेटफ्लिक्स के इस सुपरहिट सीरीज में उन्होंने प्लेयर नंबर 1 की भूमिका निभाई थी। ‘स्क्विड गेम’ […]

Squid Game fame O Yeong Su sentenced tp eight month jail after found guilty of sexual harassment
O Yeong Su

O Yeong Su: पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के अभिनेता ओ येओंग-सु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को योन शोषण के मामले में आठ महीने की सजा सुनाई गई है।

मिला था गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

नेटफ्लिक्स के इस सुपरहिट सीरीज में उन्होंने प्लेयर नंबर 1 की भूमिका निभाई थी। ‘स्क्विड गेम’ के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता था।

आठ महीने की सुनाई गई सजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 में ओ येओंग-सु के ऊपर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद सुवॉन जिला न्यायालय ने उन्हें केस में दोषी पाया और आठ महीने की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें- Yodha Online Leak: रिलीज होते ही कैसे ऑनलाइन स्ट्रीम हो गई सिद्धार्थ की फिल्म? नुकसान तय

मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

अदालत का कहना है कि उन्हें यौन हिंसा पर 40 घंटे की कक्षाएं पूरी करने का भी आदेश दिया गया है। अदालत के अनुसार, न्यायाधीश जियोंग येओन-जू ने कहा, ‘पीड़िता के हमले के अपने रिकॉर्ड और उसके दावे सही हैं।’ साल 2022 में ओ येओंग-सु को एक महिला के साथ दो बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बिना हिरासत में लिए दोषी करार ठहराया गया था। हालांकि, महिला की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।

First published on: Mar 15, 2024 09:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.