Criminal Justice 4 Release: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने कोर्ट रूम ड्रामा का नया सीजन लेकर वापस आ गए हैं। सबसे चर्चित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। इसके ट्रेलर के बाद से ही ऑडियंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब इंतजार फाइनली खत्म हो गया है। शो में हर बार की तरह ही इस बार भी कास्ट और प्लॉट चेंज हुआ है। पंकज त्रिपाठी के साथ और नए कलाकार शो से जुड़े हैं। आइए आपको भी शो से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Kamal Haasan ने कन्नड़-तमिल विवादित बयान पर अब दी सफाई, बोले- प्यार में माफी नहीं…
हर गुरुवार को मिलेगा नया एपिसोड
पंकज त्रिपाठी के इस कोर्ट रूम ड्रामा को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। हालांकि अभी तक इस सीजन के तीन ही एपिसोड्स आउट हुए हैं, लेकिन ये तीन एपिसोड्स भी ऑडियंस को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं हर गुरुवार को एक नया एपिसोड भी रिलीज किया जाएगा।
शो की नई कास्ट
शो की कास्ट की बात करें तो हर बार की तरह इसमें भी चेंज देखने को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी के साथ इस बार नए कलाकार शो से जुड़े हैं। इनमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे और मीता वशिष्ठ शामिल हैं। वहीं पंकज की तरह ही शो में श्वेता बसु प्रसाद पहले की तरह ही केस लड़ती नजर आएंगी।
शो का प्लॉट किस पर?
शो का नाम इस बार 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' है। जिसमें देखने को मिलेगा कि घर में एक केयर टेकर का मर्डर हो जाता है और इसका आरोप पति-पत्नी पर लगता है। वहीं जांच के दौरान सामने आता है कि पति का केयर टेकर से खास लगाव होता है। वहीं पूरी कहानी एडवोकेट माधव मिश्रा और उनके द्वारा इस केस को सुलझाने के तरीके के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
यह भी पढ़ें: Bangkok से लौटते ही बीमार हुईं Bharti Singh, फैंस बोले- कोरोना टेस्ट कराओ!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.