Netflix Aap Jaisa Koi: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई आप जैसा कोई सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी पर नेटिजन्स काफी प्यार लुटा रहे हैं। आर माधवन की सादगी ने मूवी में चार चांद लगा दिए। वहीं फातिमा सना शेख और आर माधवन की केमिस्ट्री को भी ऑडियंस पसंद कर रही है। मूवी में जहां एक तरफ सादगी से भरी लव स्टोरी को दिखाया गया है तो वहीं दूसरे हाफ में ये कहानी एक सामाजिक मुद्दे में बदल जाती है। आइए आपको भी बताते हैं इसमें आपको क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है?
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria पर जानलेवा हमला, पहले भी विवादों में रह चुका नाम, एल्विश यादव संग खास कनेक्शन
90s वाली लव स्टोरी
आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई दी है। फिल्म के पहले हाफ में दोनों की प्यारी सी लव स्टोरी देखते हुए आपको भी प्यार का एहसास होता नजर आता है। मूवी में रोमांटिक सीन्स को भी इतनी मासूमियत से दिखाया गया है कि आप एक पल के लिए भी असहज महसूस नहीं कर पाएंगे। इसकी खास बात ये ही है कि इसमें जो प्यार दिखाया गया है वो ओटीटी की दुनिया से कोसो दूर है। इन सीन्स को देखते हुए आपको 90s की मूवी की याद आ जाएगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सामाजिक मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती कहानी
वहीं दूसरी ओर पहले हाफ में जहां रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है तो दूसरे हाफ में ये एक सामाजिक मुद्दे में बदल जाता है। इसमें मूवी की कहानी बराबरी का प्यार और महिलाओं की इज्जत के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म की एक खास बात ये भी है कि इसमें मैसेज दिया गया है कि चाहे घरेलू महिला हो या ऑफिस में काम करने वाली महिला, हर किसी को परिवार से इज्जत मिलना काफी जरूरी होता है। अगर घर से ही महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म किया जाए तभी जाकर वो समाज में खुलकर जी सकती हैं। जिसे डायरेक्टर विवेक सोनी ने बखूबी स्क्रीन पर दिखाया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मूवी की कास्ट का कमाल
मूवी में जो एक और चीज खास थी वो थी मूवी की कास्ट। चाहे आर माधवन हों या फिर उनकी भाभी का किरदार निभाने वालीं आयशा रजा, हर किसी एक्टर ने बखूबी काम किया है। माधवन और फातिमा के अलावा एक और लव स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा जो मूवी में माधवन की भाभी और फातिमा के मामा के बीच दिखाई गई है। जॉय बोस का किरदार निभाने वाले साहेब चटर्जी और आयशा की लव स्टोरी में भी बराबरी वाला प्यार दिखाया गया जो आयशा को मूवी में उनके पति से नहीं मिल पाता। इन सबके साथ-साथ मूवी में नमित दास और मनीष चौधरी ने भी अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘बिग बॉस तेलुगु’ फेम सिंगर की एंट्री! कौन है हिंदी फिल्मों में काम कर चुका ये सितारा?