Koffee With Karan Season 8: इन दिनों करण जौहर का शो कॉफी विद करण खूब सुर्खियां बटोर रहा है। करण जौहर के चैट शो में इस बार अजय देवगन और रोहित शेट्टी मेहमान बनकर आने वाले हैं। वहीं इन दोनों स्टार्स का शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अजय देवगन और रोहित शेट्टी खूब मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शो में करण ने अजय देवगन से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया है। तो चलिए जान लेते हैं आखिर सिंघम ने ऐसा क्या कह दिया है।
यह भी पढ़ें : उर्फी जावेद का Instagram सस्पेंड, देखना चाहते हैं एक्ट्रेस की ताजा तस्वीरें तो फॉलो करें ये Account
‘मुझे पार्टियों में बुलाना बंद कर दिया’ (Koffee With Karan Season 8)
सामने आए प्रोमो वीडियो में करण जौहर सबसे पहले रोहित शेट्टी और अजय देवगन का स्वागत करते हैं। करण जौहर सबसे पहले रोहित शेट्टी से पूछते हैं कि फिल्में हिट हो जाने के बाद आप क्या करते हैं। इसके जवाब में रोहित शेट्टी कहते हैं कोई रिएक्ट नहीं करता हूं। जैसे सलमान खान और अजय देवगन हिट या फ्लॉप देने पर सिर्फ चिल करते हैं, बस वैसे ही। इसके बाद अजय देवगन से रोहित शेट्टी ने पार्टी को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में अजय देवगन ने कहा कि लोगों ने मुझे पार्टियों में बुलाना बंद कर दिया है।
अजय देवगन का सबसे बड़ा दुश्मन (Koffee With Karan Season 8)
इसके बाद रैपिड फायर राउंड खेला जाता है। इस दौरान करण रोहित शेट्टी से पूछते हैं कि रणवीर एकदम अलग नेचर के हैं और अजय देवगन एकदम अपोजिट तो आप दोनों को कैसे डील करते हैं। इसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं कि या तो उसका मुंह बंद कर देता हूं या अपने कान बंद कर लेता हूं। इन सवालों के दौरान ही करण जौहर ने सवाल किया कि इंडस्ट्री में अजय देवगन का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है…? इस पर एक्टर कहते हैं एक समय पहले आप मेरे सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं।
दोनों के बीच थी दुश्मनी (Koffee With Karan Season 8)
आपको बता दें कि दोनों के बीच विवादों की खबरें साल 2016 में सामने आई थीं। जब बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की ए दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। उस दौरान काजोल ने अपने पति का साथ दिया था। इस विवाद के बाद करण जौहर और अजय देवगन के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी, साथ ही काजोल और करण की दोस्ती में भी दरार आ गई थी। इस किस्से का जिक्र करण ने अपनी किताब ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में भी किया था। इसके अलावा एक चैनल से बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, ‘अजय देवगन ने एक बार मुझे फोन किया और मुझपर खूब चिल्लाए थे, क्योंकि उन्होंने किसी से ये सुना था कि मैंने उनकी पत्नी के बारे में कुछ बातें कही थीं, जबकि ऐसा नहीं था कि क्योंकि वो मेरे सबसे करीबी रिश्तों में से एक थी।’