Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

OTT पर बिल्कुल मिस न करें ये पांच धांसू एक्शन मूवीज, संडे बन जाएगा फन-डे

Action Movies on OTT: संडे एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप भी एक्शन मूवीज का घर पर बैठकर भरपूर मजा उठा सकते हैं। ओटीटी पर इन लेटेस्ट एक्शन मूवीज को देखकर आपका संड भी फन-डे बन जाएगा।

Action Movies on OTT: अगर आप भी एक्शन मूवीज के फैंस हैं तो हम आपके लिए धांसू एक्शन मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन मूवीज को देखने के बाद आपका संडे फन-डे बन जाएगा। थलापति विजय से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों से आपका दिन भी शानदार गुजरेगा। वहीं आप फैमिली के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए मूवी एन्जॉय कर सकते हो। धांसू एक्शन से भरपूर इन मूवीज को देखकर आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं कौन सी मूवीज इस लिस्ट में शामिल हैं।

लियो

इस लिस्ट में सबसे पहले थलापति विजय की ‘लियो’ शामिल है। विजय की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें विजय के साथ संजय दत्त, अर्जुन सरजा और ट्रिशा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

रायन

धनुष की रायन मूवी भी संडे में देखने के लिए एकदम परफेक्ट है। कम बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। धनुष के साथ मूवी में सेल्वा राघवन, सरवनन, एसजे सूर्या, सुदीप किशन, दुशारा विजयन, प्रकाश राज, कालिदास जयराम और अपर्णा बालमुरली भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘दयाबेन’ से समेत इन स्टार्स ने रिजेक्ट किया ‘बिग बॉस’, एक ने ठुकराए 65 करोड़!

कल्कि 2898 एडी

दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर इस मूवी को आप घर बैठे हुए एन्जॉय कर सकते हैं। एक्शन लवर्स के लिए ये मूवी एकदम परफेक्ट है। इसमें दीपिका और प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

आवेशम

फहाद फाजिल की ‘आवेशम’ मूवी भी धांसू एक्शन सीन्स से भरपूर है। यह एक कॉमेडी एक्शन मूवी है। यह आपके संडे को बेहतरीन बना देगी। इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस मूवी को भी आप घर बैठे देख सकते हैं। इसमें मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सिक्वल में बदल गईं सुपरहिट मूवीज की एक्ट्रेस, जानें किस हीरोइन ने किया किसको रिप्लेस?

First published on: Oct 05, 2024 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.