---विज्ञापन---

मुनव्वर फारुकी की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में करना पड़ा दाखिल, दुआ कर रहे फैंस

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized: मुनव्वर फारुकी अपनी तबीयत की वजह से बार-बार हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं। एक बार फिर वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके दोस्त ने इस बात की पुष्टि की है। चलिए जानें, क्या हुआ है उन्हें।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized
Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन एक बार फिर से बीमार हो गए हैं और उन्हें 24 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी। जानें, क्या है पूरा मामला।

दोस्त ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

मुनव्वर फारुकी के दोस्त नितिन मेंघानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें मुनव्वर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मुनव्वर के हाथ में आईवी ड्रिप लगा हुआ है। नितिन ने लिखा, मेरे भाई मुनव्वर फारुकी जल्द ही स्वस्थ हों। हालांकि उन्हें क्या हुआ है इसका खुलासा नहीं किया गया है। फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Hospitalized

यह पहली बार नहीं है

ये पहली बार नहीं है कि जब मुनव्वर को सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था और आईवी ड्रिप चढ़ाई गई थी। बार-बार होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा भी था, ‘लग गई नजर’।

किए ट्वीट

आपको बता दें, हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने दो शायरियां शेयर की थीं जिसमें किशोर न्याय बोर्ड द्वारा घोषित निर्णय का संकेत दिया था और सुझाव दिया था की पोर्शे खरीदने के लिए पर्याप्त धनवान व्यक्ति अन्य चीज भी खरीद सकता है। बिग बॉस 17 के विजेता ने लिखा था, वह पोर्शे खरीद सकता है तो बाकी चीज भी खरीद ही लिए होंगे ना।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था, जब मैं 17 साल का था मेरे पास दो रबर बैंड वाला नोकिया 1100 था।

कौन है मुनव्वर

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर मुनव्वर फारूकी ने विनर का ताज पहना था। वह एक शानदार स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जिन्हें नगद पुरस्कार के साथ नई कार और एक ट्राफी दी गई थी। अन्य चार फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण थे। इस बीच, स्टैंडअप कॉमेडियन, रैपर और सिंगर ने हाल ही में अपना नया गाना DHANDHO रिलीज किया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद यह उनका पहला गाना है।

ये भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु किस क्रिकेटर पर हार बैठी दिल? इंस्टाग्राम पोस्ट देख दिमाग लगा रहे फैंस 

First published on: May 24, 2024 11:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.