Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

Nariyal Barfi Recipe: सिर्फ तीन चीजों से बनाएं नारियल की बर्फी, जानें विधि

Nariyal Barfi Recipe: मीठा किसे पसंद नहीं होता है। ज्यादातर लोग ऐसे है, जिन्हें मीठा बेहद पसंद होता है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने के बाद मीठा चाहिए ही होता है। इसके लिए हर रोज कुछ नया बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए नारियल जिसे श्रीफल, कोकोनट […]

Nariyal Barfi Recipe
Nariyal Barfi Recipe

Nariyal Barfi Recipe: मीठा किसे पसंद नहीं होता है। ज्यादातर लोग ऐसे है, जिन्हें मीठा बेहद पसंद होता है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने के बाद मीठा चाहिए ही होता है। इसके लिए हर रोज कुछ नया बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

इसलिए आज हम आपके लिए नारियल जिसे श्रीफल, कोकोनट जैसे कई नामों से जाना जाता उसकी बेहद ही शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां, आज हम आपके लिए लाएं हैं, नारियल की मिठाई बनाने की रेसिपी जो बनाने में बेहद ही आसान है और ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। चलिए जान लेते हैं नारियल की मिठाई बनाने की रेसिपी…

यह भी पढ़ें – Banana Kheer Recipe: केले से बनी खीर देगी टेस्ट के साथ हेल्थ का डबल डोज, ये है रेसिपी

Nariyal Barfi बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • कच्चा नारियल
  • मलाई
  • चीनी

Nariyal Barfi बनाने की आसान विधि

  • नारियल की मिठाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो से तीव नारियल को लेना है। इसके बाद आप इन्हें छील लें और फिर साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद आप नारियल को एकदम बारीक काट लें और फिर मिक्सी में डालकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर को सुखा लें। फिर इसे कड़ाही में डालकर भून सें और इसके बाद आप इसमें मलाई मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसे कम से कम दो मिनट के लिए पकने दें। जब यह अच्छे से पक जाएं तो इसमें अपने स्वाद के हिसाब चीनी मिला लें। इसके बाद जब चीनी पिघलने दें और इसे गाढ़ा होने दें।

यह भी पढ़ें- लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

  • इसके बाद जब ये कड़ाही में हल्का चिपकने लगें तो इसे गैस से उतार लें। फिर एक बड़ी प्लेट में घी लगा लें और इस मिश्रण को प्लेट में डाल लें।
  • इसके बाद जब यह प्लेट में जम जाएं, तो इसे अपने मनपंसद आकार में काट लें और एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसके बाद आप इसे खाने के लिए सर्व कर सकते हैं।
First published on: Jun 01, 2023 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.