Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Mango Peda Recipe: हो रही है मीठा खाने की क्रेविंग? झटपट बना लें मैंगो पेड़ा, सभी करेंगे तारीफ

Mango Peda Recipe: आपने मैंगो शेक तो कई बार पिया होगा लेकिन आज हम आपको मैंगो पेड़े बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Mango Peda Recipe: आम को फलों का राजा कहा जाता है जो खाने में बहुत अच्छा लगता है। गर्मियों में आम का सीजन होता है इसलिए बाजार हो या गली चौराहा आम से सजे ठेले दिखाई देते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी मैंगो बड़े शौक से खाते हैं।

आपने मैंगो शेक तो कई बार पिया होगा लेकिन आज हम आपको मैंगो पेड़े बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैंजो भी आम के पेड़े खाएगा और मिठाइयों के टेस्ट को भूल जाएगा। आइए जानते हैं कि आप आम के पेड़े कैसे बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में बनाएं सत्तू का पराठा, जानें आसान विधि

मैंगो पेड़े बनाने के लिए सामग्री Mango Peda Recipe

मैंगो प्यूरी (3 से 4 कप)
मिल्क पाउडर (3 से 4 कप )
बादाम (10 से 12)
घी (3 चम्मच)
चीनी (1/4 कप)
इलायची पाउडर (1 बड़ी चुटकी)
पिस्ता (सजाने के लिए)
मेवे या चांदी का पन्ना (गार्निशिंग के लिए)
फूड कलर (एक चुटकी)
केसर (1 बड़ी चुटकी)
कंडेंस्ड मिल्क (3 से 4 कप)

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं होटल जैसी दाल मखनी जिसे खाकर गेस्ट हो जाएंगे इंप्रेस

मैंगो के पेड़े बनाने की रेसिपी Mango Peda Recipe

आम के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी लेकर उसे गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें कंडेंस मिल्क और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसे गाढ़ा होने तक पका लें, इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आंच कम हो।
जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें, कढ़ाई में थोड़ा सा घी और डाल ले और गर्म कर लें।
अब इसमें मैंगो प्यूरी, केसर और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छे से पका लें।
जब ये अच्छे से पक जाए तो पहले से तैयार कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर का पेस्ट इसमें एड कर दें।
अब इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें, और फिर गैस बंद कर दें।
अब आप इसे मिश्रण को ठंडा कर लें और फिर पेड़े बना लें।
अब आप इन्हें पिस्ता, केसर और चांदी के वर्क से गार्निश कर लें।
आपके पेड़े बनकर तैयार हैं अब आप इन्हें सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद घर वालों को और आए मेहमानों को सर्व करें, जो भी खाएगा तारीफ करे बिना रह नहीं पाएगा।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here