Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

Floor Cleaning Tips: पोछा लगाने पर भी नहीं चमक रहा फ्लोर तो पोछे में डालें ये 3 चीजें, शीशे की तरह चमक उठेगा फर्श

Floor Cleaning Tips: घर की साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कुछ घरेलू चीजों से गंदे फर्श को शीशे की तरह चमका सकते हैं।

Floor Cleaning Tips: साफ सफाई हर किसी के लिए बहुत जरूरी होती है। जिनके घर में छोटे बच्चे हों उनके लिए तो ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि घर एकदम साफ रहे। वरना बच्चे कई सारी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है।

इस मौसम में फर्श की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार पोछा लगाने के बाद भी फर्श चिपचिपा सा रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई परेशानी है तो आप पोछे के पानी में कुछ चीजों को डालकर इन समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप पोछे में डालकर अपने फर्श को पूरा दिन शीशे की तरह चमका सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मीठे और लाल तरबूज की पहचान के हैं ये चार तरीके, अब नहीं बन पाएंगे बेवकूफ

बेकिंग सोडा   (Floor Cleaning Tips)

बेकिंग सोडा हर किसी के घर में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप घर के फर्श को शीशे की तरह चमका सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसके पानी से पोछा लगाते हैं तो फ्लोर की शाइन बढ़ती है। बेकिंग सोडे से पोछा लगाने के लिए आप एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर पोछा लगाएं।

सफेद सिरका   (Floor Cleaning Tips)

सफेद सिरका कई प्रकार के भोजन बनाने के काम आता है। लेकिन आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से आप फर्श की अच्छे से क्लीनिंग भी कर सकते हैं। अगर आपको सिरके की महक पसंद नहीं है तो आप आधा बाल्टी गर्म पानी में आधा कप सिरका मिलाएं और इस्तेमाल करें। आप चाहें तो खुशबू बढ़ाने के लिए एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  न सुनार के चक्कर न कोई केमिकल, बची हुई चायपत्ती से चमकाएं सोने-चांदी के काले पड़े गहने

अमोनिया का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर का फर्श पोछा लगाने के बाद भी चमक नहीं रहा तो आप अमोनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा बाल्टी पानी में आधा कप अमोनिया डालें और इससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से आपका फर्श एकदम साफ हो जाएगा।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here