---विज्ञापन---

बेटी के जन्म के 2 महीने बाद ही फिटनेस की राह पर चली Disha Parmar, आप भी ले सकते हैं टिप्स

Disha Parmar Fitness Journey: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार इन दिनों मदरहुड का आनंद ले रही हैं। दिशा ने कुछ समय पहले ही एक नन्हीं परी को जन्म दिया था। बेटी जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की लाडली अब 2 महीने से ज्यादा […]

Disha Parmar Fitness Journey: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार इन दिनों मदरहुड का आनंद ले रही हैं। दिशा ने कुछ समय पहले ही एक नन्हीं परी को जन्म दिया था। बेटी जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की लाडली अब 2 महीने से ज्यादा की हो गई है। वहीं, अब दिशा ने अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- आधी रात में डगमगाए Sunny Deol के कदम! मदद के लिए आगे आया ऑटो रिक्शा वाला

दिशा की फिटनेस जर्नी ( Disha Parmar Fitness Journey)

दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरेंग शेयर कर अपनी फिटनेस जर्नी ( Disha Parmar Fitness Journey) के पहले दिन की झलक दिखाई है। इस बूमरेंग वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस कोच के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘नेटल वर्कआउट का पहला दिन। वापस जाने के लिए पूरी तरह से तैयार।’

 Disha Parmar

Instagram

नहीं दिखाया लाडली का चेहरा

इससे पहले दिशा ने अपनी बेटी के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वे अक्सर बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभी तक दिशा ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस की लाडली को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ में आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने साल 2021 में सिंगर राहुल वैद्या से शादी की है। शादी के 2 साल कपल पेरेंट्स बना है। कुछ दिनों पहले कपल ने अपनी लाडली का नामकरण किया थ। दिशा ने अपनी बेटी का नाम नाव्या वैद्या रखा है।

First published on: Dec 06, 2023 01:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.