Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

50 की उम्र में 25 का दिखने की है चाह, फॉलो करें बी-टाउन एक्ट्रेसस के रूटीन, पड़ोसन की फटी रह जाएंगी आंखें

B-Town Celebs Routine: अक्सर महिलाओं की चाहत होती है कि वो अपनी उम्र से कम की ही लगें। लेकिन कई बार मोटापा और बढ़ जाता है और चेहरे का नूर कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने आपको फिर से शेप में लाने के लिए बी-टाउन एक्ट्रेसस (B-Town Actresses) के डेली रूटीन को फॉलो […]

B-Town Celebs Routine,  kareena kapoor khan, juhi chawla, Madhuri Dixit

B-Town Celebs Routine: अक्सर महिलाओं की चाहत होती है कि वो अपनी उम्र से कम की ही लगें। लेकिन कई बार मोटापा और बढ़ जाता है और चेहरे का नूर कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने आपको फिर से शेप में लाने के लिए बी-टाउन एक्ट्रेसस (B-Town Actresses) के डेली रूटीन को फॉलो करती हैं। दरअसल बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस के लिए काफी एक्टिव रहते हैं। सभी सेलेब्स अपनी फिटनेस और स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटी की फिटनेस और उनके चेहरे का नूर बढ़ती उम्र को छिपा देते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि वो ऐसा क्या करते हैं, तो आपको पता हो कि वो अपनी डाइट और स्किन केयर के लिए बेहद सतर्क रहते हैं।  तो चलिए जानते हैं बी-टाउन की उन हसीनाओं के नाम जो 50 की उम्र पार कर चुकी हैं, या दहलीज पर हैं लेकिन 25 साल की यंग गर्ल लगती हैं। आप भी एक्ट्रेसस के इन रूटीन को फॉलो कर अपने आपको फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: न मिला पेरेंट्स का प्यार, न इश्क हुआ मुकम्मल, नशे की लत ने कर दिया करियर बर्बाद, प्रतीक बब्बर ने खुद बयां किया अपना हाल

करीना कपूर खान   (B-Town Celebs Routine)

बात सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की करें तो एक्ट्रेस अपने आपको फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करती हैं। पता हो कि, बेबो हर दिन अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं, ताकी वो फिट रह सकें। पता हो कि, बेबो भीगे हुए बादाम खाकर दिन की शुरुआत करती हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट में मूसली, चीज, मिलेट्स बेस्ड ब्रेड और रागी खाती हैं।

लंच में करीना सलाद, सूप दाल रोटी, साथ में थोड़ा सा चावल खाना पसंद करती हैं। वहीं डिनर में सब्जियों का सूप पीती हैं, और रात को बेड पर जाने से पहले दूध में हल्दी और जायफल डालकर वो पीती हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह रुटीन फॉलो कर अपने आपको जवां और हसीन बना सकते हो।

जूही चावला

अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) 60 की उम्र में भी इतनी यंग लगती हैं कि देखने वाले पीछे मुड़कर जरूर देखते हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जो 50 की उम्र पार कर चुकी हैं, और वो अपने आपको फिट और हेल्दी रखने के लिए जूही चावला के रूटीन को फॉलो करना चाहती हैं।

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो बता दें कि, जूही जिम में नहीं जाती लेकिन घर पर योगा रोजाना करती हैं। दिन की शुरुआत नींबू, शहद और गर्म पानी से करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस घर का बना सादा और सिंपल खाना खाती हैं। अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए वो 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं।

करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) बेहद हसीन हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस 50 साल की उम्र की दहलीज पर आ गई हैं, लेकिन बावजूद इसके चेहरे का नूर और फिटनेस देखने लायक है। करिश्मा कपूर की तरह फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको उन्हीं की तरह रोजाना योगा करना चाहिए और अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए।

पता हो कि लोलो ब्रेकफास्ट में  अंडा और टोस्ट खाती हैं, वहीं लंच में सिंपल दाल-चावल, रोटी सब्जी लेना पसंद करती हैं। साथ ही डिनर में भी वो लाइट फूड ही लेती हैं, लेकिन वो सी फूट लवर हैं।

माधुरी दीक्षित   (B-Town Celebs Routine)

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। वो ब्रेकफास्ट में ओट्स, अंडे और एक कप चाय पीती हैं।

साथ ही लंच में चिकन, सब्जी रोटी और दाल खाती हैं। बात डिनर की करें तो करीब 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। लेकिन एक काम हो जो वो जरूर करती हैं और वो है डांस और खूब डांस। यही उनकी फिटनेस का मंत्र भी है।

मलाइका अरोड़ा    (B-Town Celebs Routine)

फिटनेस क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी 50 साल के पार हो चुकी हैं। लेकिन उनकी फिटनेस देख उम्र का अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल है। आप लोग ये तो जानते ही हैं, कि वो वर्कआउट खूब करती हैं।

लेकिन वो क्या खाती हैं ये कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ही फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो जान लें मल्ला खुद को फिट रखने के लिए कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं करती हैं। बल्कि सब कुछ खाती हैं, लेकिन लिमिट से, हां वो दिन की शुरुआत नींबू पानी से करती हैं और बाद में नट्स भी खाती हैं।

First published on: Dec 14, 2023 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.