---विज्ञापन---

Akshara Singh जीती हैं बेहद लग्जरी लाइफ, गाड़ियों का कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

Akshara Singh Lifestyle: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। बता दें, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने फोटो और वीडियो […]

Akshara Singh Lifestyle
Image Credit : Instagram

Akshara Singh Lifestyle: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। बता दें, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर कर लोगों के दिलों में खलबली मचा देती हैं। वहीं एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में कुछ बाते।

यह भी पढ़ें : ‘मुझे परेशान कर दिया…’, Animal एक्ट्रेस Tripti Dimri ने ‘जूते चाटने’ वाले सीन को लेकर किया खुलासा

अक्षरा सिंह की पहली फिल्म (Akshara Singh Lifestyle)

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के चलते लोगों के दिल में अपनी पहचान बना ली है। बात करें, एक्ट्रेस की पहली मूवी की तो 2010 में आई ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा ने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार कहलाती हैं। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से सबको अपना बनाने में आगे रहती हैं।

मुंबई में है शानदार घर (Akshara Singh Lifestyle)

अक्षरा सिंह के फैंस उनकी रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उतावले रहते हैं, जिसके लिए वो उनको हर जगह स्टॉक करते रहते हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस का मुंबई में काफी शानदार घर है। जहां वो अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। वहीं, उनके इस घर की कीमत करोड़ों में हैं। अक्षरा अपने पोस्ट के जरिए लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बताती रहती हैं।

शानदार हैं गाड़ियों का कलेक्शन

एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो वो हमेंशा ही डिफ्रेंट लुक में नजर आती हैं, जिसे देख उनके फैंस अक्षरा की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं एक्ट्रेस को गाड़ियों का भी काफी शौख है, जिसे आप में से कुछ लोग जानते भी होंगे। एक्ट्रेस के पास इस समय कई महंगी गाड़ियां हैं। जिसमें Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio, Xylo cars के नाम शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों में है।

First published on: Dec 07, 2023 03:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.