Oscar 2026 Best Actress Who is Jessie Buckley?: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रविवार शाम को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड 2026 की सेरेमनी का आयोजन दिया गया थी. जिसमें दुनियाभर की बेस्ट फिल्मों और एक्टर्स को सम्मानित किया गया. फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2026 की बेस्ट एस्ट्रेस का अवॉर्ड जेसी बकले ने अपने नाम किया. जेसी बकले को ये अवॉर्ड फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए दिया गया है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी को डेटिडेट किया है. ऑस्कर 2026 में बेस्ट एस्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद जेसी बकले ने दिल छू लेने वाली स्पीच दीं. चलिए आपको ऑस्कर 2026 में बेस्ट एस्ट्रेस जेसी बकले के बारे में बताते हैं.
अपनी बेटी को शुक्रियां…
फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद जेसी बकले ने अपनी स्पीच में बताया कि इस फिल्म ने ममता का मतलब सिखाया है. इसलिए वह अपनी बेटी 8 महीने की बेटी को शुक्रिया करना चाहती हैं और अपना ये अवॉर्ड उसके नाम करना चाहती हैं. जेसी बकले ने बताया कि उन्होंने अपने पति फ्रेडी से कहा कि अगर संभव हुआ तो वो उनके साथ 20000 बच्चे पैदा करना चाहेंगी.
JUST IN: The Oscar for Best Actress in a Leading Role goes to Jessie Buckley for “Hamnet.” #Oscars pic.twitter.com/WWAcLQGnA8
— Good Morning America (@GMA) March 16, 2026
मैं तुम्हारे साथ 20 हजार बच्चे…
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद जेसी बकले ने कहा, ‘मैं आप सभी के साथ काम करना चाहती हूं. उन मेकर्स का धन्यवाद जिन्होंने हमारे लिए यह प्लेटफॉर्म तैयार किया. मेरा परिवार, मेरा आयरिश परिवार, वे सभी यहां हैं. मां, पापा, हमें सपने देखना सिखाने के लिए धन्यवाद. फ्रेड, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. आप सबसे अच्छे पापा हैं, आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, और मैं आपके साथ 20,000 और बच्चे पैदा करना चाहती हूं. इस्ला, मेरी आठ महीने की छोटी बच्ची, जिसे बिल्कुल भी पता नहीं है कि क्या हो रहा है और शायद वह दूध के सपने देख रही है, लेकिन यह बहुत बड़ी बात है.’
🏆 The 2026 Academy Oscars' come to an end#Oscars pic.twitter.com/v23MbUCKAR
— 𝐀𝐅𝐂 🍿 (@TheLokiLad) March 16, 2026
कौन हैं जेसी बकले?
जेसी बकले का जन्म किलार्नी के काउंटी केरी में 28 दिसंबर 1989 को हुआ. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आए बीबीसी के टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से की थी. साल 2017 में आई फिल्म ‘बीस्ट’ से जेसी बकले ने हॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’, ‘वुमेन टॉकिंग’, ‘मेन’ और ‘विकेड लिटिल लेटर्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं.