Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कियारा अणवानी के साथ एक और स्टार ने मेट गाला 2025 में दिखाया बेबी बंप

‘डायमंड्स’ सिंगर रिहाना एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने मेट गाला 2025 में एंट्री लेने से पहले दी।

---विज्ञापन---

Rihanna pregnant
Rihanna pregnant

पॉप सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने मेट गाला 2025 में अपनी एंट्री से पहले ही अपनी नई प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। सोमवार को जब वह न्यूयॉर्क के कार्लाइल होटल से निकल रही थीं। उस दौरान उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी।

ग्रे आउटफिट में शो किया बेबी बंप

मेट गाला 2025 के लिए निकले वक्त रिहाना ने ग्रे रंग का टू-पीस स्कर्ट सेट पहना हुआ था। इसमें सिंगर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग नी-हाई सॉक्स और हील्स के साथ पूरा कैरी किया था। इस दौरान खास बात यह थी कि उन्होंने कई बार अपने बेबी बंप को भूरे फर वाले स्कार्फ से छिपाने की भी कोशिश की, लेकिन उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

पहले भी खास तरीके से किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी इस अंदाज में जाहिर की हो। इससे पहले उन्होंने साल 2023 के सुपर बाउल हाफटाइम शो के दौरान अपने दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी की खबर खास अंदाज में दी थी। बता दें कि रिहाना और उनके पार्टनर एपी रॉकी के पहले बेटे आरजेडए का जन्म मई 2022 में हुआ था। जबकि अगस्त 2023 में उनके दूसरे बेटे रायट रोज का जन्म हुआ।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Diljit का रॉयल तो Shahrukh का दिखा ‘किंग’ लुक, Met Gala 2025 में भारतीय स्टार्स का स्टनिंग डेब्यू

रिहाना ने अपने बेटे और पिता के रिश्ते पर की थी बात

2023 में ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में रिहाना ने मां बनने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए इसे बेहद खास बताया था। उन्होंने कहा था, “ये एक खूबसूरत एहसास है। आप एक इंसान के तौर पर अस्पताल जाते हैं और तीन लोगों के परिवार के रूप में बाहर आते हैं। यह सच में पागलपन जैसा लगता है, लेकिन बहुत प्यारा है।”
रिहाना ने अपने पार्टनर रॉकी और सबसे बड़े बेटे आरजेडए के बीच रिलेशन पर भी बात की थी। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था, “जब वो दोनों साथ होते हैं, तो मैं खुद को ऐसा महसूस करती हूं जैसे किसी लड़कों के क्लब में घुसने की कोशिश कर रही हूं। वह अपने पापा के बेहद करीब है और मैं सोचती हूं, ‘क्या सच में मैंने इसे जन्म नहीं दिया था?'” उन्होंने यह भी जोड़ा कि बेटे को अपने पापा से जो प्यार मिलता है वह मां के प्यार से काफी अलग होता है। “जैसे ही रॉकी उसे देखता है, वो खुश हो जाता है। बेटे और पिता के बीच जो रिश्ता होता है, वो बहुत खास होता है।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में डेब्यू पर क्या बोले शाहरुख? सब्यसाची के ब्लैक आउट में दिखे किंग खान

First published on: May 06, 2025 09:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola