ऑस्कर 2026 की शुरुआत हो चुकी है और यह लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस दौरान तमाम विनर्स के नाम भी अनाउंस किए गए हैं. हालांकि इस अवॉर्ड शो में जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो की मूवी है. इस फिल्म ने इस बार ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
वन बैटल आफ्टर अनदर का ऑस्कर में जलवा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2025 की मूवी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की. जिसका डायरेक्शन अमेरिकी फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है. फिल्म में लीड रोल में लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो, शॉन जस्टिन पेन, टेयाना मी शे जैकलिन, चेज़ इन्फिनिटी पायने जैसे कलाकार फिल्म में नजर आए हैं. इस फिल्म ने ऑस्कर 2026 में 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.
इन 6 अलग-अलग कैटेगरी में वन बैटल आफ्टर अनदर को मिले अवॉर्ड्स
बता दें कि जनवरी 2026 में ऑस्कर के नॉमिनेशन की लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें से ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. हालांकि फिल्म ने 13 में से 6 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस फिल्म को बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (सीन पेन), बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस एंडरसन) और बेस्ट पिक्चर केटेगरी में अवॉर्ड मिला है. हालांकि दो बड़ी कैटेगरी में यह फिल्म पीछे रह गई, जो कि बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस थी. इस कैटेगरी में रायन कूगलर के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिनर्स ने बाजी मारी, जिसे 16 नॉमिनेशन मिले थे और फिल्म ने 16 में से 4 अवॉर्ड अपने नाम किए. इस मूवी के लीड एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन ने अपने नाम किया. हालांकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘हैमनेट’ फिल्म की एक्ट्रेस ‘जेसी बकले’ को मिला.
वन बैटल आफ्टर अनदर ने नई कैटेगरी में भी जीता अवॉर्ड
बता दें कि वन बैटल आफ्टर अनदर ने एक नई कैटेगरी में भी अवॉर्ड जीता है. दरअसल, 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में एक नई कैटेगरी को शामिल किया गया, जो कि है बेस्ट कास्टिंग. इसके लिए भी वन बैटल आफ्टर अनदर ने भी अवॉर्ड अपने नाम किया है. यह फिल्म थॉमस पिंचन की नॉवेल वाइनलैंड से इंस्पायर है और यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.