---विज्ञापन---

RIP: ‘सिंघम’ एक्टर के बाद 36 साल की सिंगर का निधन, परिवार ने दी जानकारी

Singer Zahara Passes Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। अवार्ड विनिंग सिंगर ने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

POP Singer Zahara Passes Away
IMAGE CREDIT: E24 EDIT

Singer Zahara Passes Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। अवार्ड विनिंग सिंगर ने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली साउथ अफ्रीकन पॉप सिंगर बुलेलवा मकुटुकाना (Bulelwa Mkutukana) का निधन हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री में बुलेलवा मकुटुकाना (Bulelwa Mkutukana) को ज़हरा (Zahara) के नाम से जाना जाता है और अचानक उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

सामने नहीं आई मौत की वजह (Singer Zahara Passes Away)

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, सोमवार को ज़हरा (Zahara) की जोहान्सबर्ग के एक हॉस्पिटल में मौत हुई है। सिंगर की मौत से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है, क्योंकि इतनी कम उम्र में ज़हरा की मौत पर ना तो उनके परिवार और ना ही फैंस को यकीन हो रहा है। सिंगर की फैमिली ने उनके निधन की खबर की पुष्टि कर दी है, लेकिन उन्होंने मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।

कब आया पहला एल्बम (Singer Zahara Passes Away)

साल 2011 में ज़हरा (Zahara) का पहला एल्बम रिलीज हुआ था। सिंगर के फर्स्ट एल्बम लोलीवे को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद साल 2012 में ही सिंगर ने अपनी फर्स्ट लाइव डीवीडी ‘द बिगिनिंग लाइव’ आउट की थी। महज 19 दिनों के बाद ही सिंगर की पहली एल्बम के100,000 से ज्यादा कॉपी बिकी थीं। साउथ अफ्रीका में तो वो प्लैटिनम तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही ज़हरा (Zahara) इतने रिकॉर्ड समय में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी सिंगर बन गईं।

यह भी पढ़ें: कोई सांसद तो कोई बना केंद्रीय मंत्री

कम उम्र में ही जीते कई खिताब

गौरतलब है कि ज़हरा (Zahara) ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए है। सिंगर ने ना सिर्फ लोकल बल्कि इंटरनेशल लेवल पर भी दर्जन भर अवॉर्ड हासिल किए हैं। इतना ही नहीं उन्हें TS रिकॉर्ड्स लेबल पर K Nciza द्वारा साइन किया गया था। ईस्ट लंदन में रोड़ पर बस चलाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाली 36 साल की ज़हरा (Zahara) ने अपनी मेहनत के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री अपनी खास पहचान बनाई थी।

First published on: Dec 13, 2023 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.