Eric Dane Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर एरिक डेन (Eric Dane) का निधन हो गया है. ‘ग्रेज एनाटॉमी’ और ‘यूफोरिया’ जैसी हिट सीरीज देने वाले एरिक डेन ने महज 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एरिक डेन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बताया जा रहा है कि एरिक डेन की मौत कथित तौर पर एक खतरनाक बीमारी की वजह से हुई है.
कैसे हुई एरिक डेन की मौत?
एक्टर एरिक डेन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी. बताया जा रहा है कि एरिक डेन की मौत कथित तौर पर एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई है. इस बीमारी को ‘लू गेहरिग डिसिज’ के नाम से भी जाना जाता है. मालूम हो कि एक्टर ने इस बीमारी के बारे में एक साल पहले ही बताया था. इसके अलावा, एरिक एएलएस (अल्जाइमर डिसिज) से भी जूझ रहे थे.
MUY TRISTE NOTICIA 💔 El actor ERIC DANE falleció a los 53 años debido a la enfermedad de esclerosis lateral amiotrófica que enfrentó durante los últimos años. Es principalmente reconocido por el papel del Dr. Mark Sloan del drama médico Grey’s Anatomy.
— Gaby Meza 🍿 (@GabyMeza8) February 20, 2026
Descanse en paz. pic.twitter.com/r1rvRfGwtU
एरिक डेन की बीमारी
बता दें कि एरिक डेन ने पिछले साल अप्रैल 2025 में बताया था कि उन्हें एएलएस (ALS) नाम की एक बीमारी डिटेक्ट हुई है. ये बीमारी पूरे शरीर के मसल्स को कंट्रोल करने वाली नर्व सेल पर अटैक करती है. इसके बाद उन्होंने इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया.
REMEMBERING ERIC DANE
— Variety (@Variety) February 20, 2026
Eric Dane was best known for his unforgettable turn as Dr. Mark Sloan — “McSteamy” — on “Grey’s Anatomy.” Over the course of his career, he also starred in “Euphoria,” “X-Men: The Last Stand” and “Marley & Me.”
Statement from his family: "With heavy… pic.twitter.com/Msd9jkKDZu
एरिक डेन के आखिरी पल
एरिक डेन के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी. अपने बयान में परिवार ने कहा, ‘ALS से जूझते हुए एरिक ने लोगों के बीच इसकी जागरूकता फैलाई. उन्होंने इस बीमारी से लड़ रहे बाकी लोगों के लिए कुछ करने का दृढ़ संकल्प लिया. लेकिन वो हमारे बीच नहीं है. उन्होंने अपने अंतिम दिन अपने दोस्तों, पत्नी और अपनी दो प्यारी बेटियों, बिली और जॉर्जिया के साथ बिताए. उनकी बहुत याद आएगी और उन्हें हमेशा प्यार से याद किया जाएगा.’