मुंबई। हॉलीवुड की फेमस सिंगर और पॉप आर्टिस्ट रिहाना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से हर तरह सुर्खियां बटोर रही हैं। रिहाना ने कुछ दिनों पहले ही बेहद बोल्ड और सेक्सी मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। जिसे देखने के बाद उनके फैंस ने सिंगर को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इस फोटोशूट की सारी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल भी हुई थीं। लेकिन अब रिहाना से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि फैंस को काफी परेशान करने वाली है।
Me finding out Rihanna and asap have broken up but I have yet to seen an actually valid source to confirm pic.twitter.com/vKoYRID7X3
— Libby Richard (@kxng_liz_) April 14, 2022
ऐसा कहा जा रहा है कि रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड ASAP Rocky का ब्रेकअप हो गया है। ये अफवाहों ने तब तूल पकड़ी जब ट्विटर पर एक यूजर ने इस बात का दावा किया कि यह स्टार कपल अलग हो गया है और इनके अलग होने का कारण रॉकी का रिहाना पर चीटिंग करना है। इस यूजर ने ये बताया है कि Amina Muaddi नाम की एक फुटवियर डिजाइनर के साथ रॉकी ने अपने दिल के तार जोड़ लिए हैं। यानि कि रॉकी का अफेयर इस डिडाइनर के साथ चल रहा है। अमीना फेंटी फुटवियर की डिजाइनर हैं और फेंटी, रिहाना का ही अपना एक ब्रांड है। इस बारे में जब रिहाना को पता चला तो उन्होंने रॉकी से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।
i know ASAP Rocky didn’t have the audacity to cheat on rihanna. it can’t be true or possible tf
— 2000s (@PopCulture2000s) April 14, 2022
यूजर का कहना था कि लॉस एंजलिस के क्रेग्स नाम के रेस्टोरेंट में रिहाना और रॉकी को लड़ते हुए देखा गया था। क्योंकि रिहाना को रॉकी और अमीना के रिश्ते के बारे में पता चल गया था, जिसकी वजह से वह बेहद दुखी थीं। रेस्टोरेंट में रिहाना, अमीना और रॉकी के बारे में बात करते हुए रो रही थीं। उन्होंने रॉकी से अपना रिश्ता खत्म किया और फिर रेस्टोरेंट के पीछे के दरवाजें से चली गईं। लेकिन इन सब के बीच ध्यान में रखने वाली बात ये है कि रॉकी, रिहाना के होने वाले बच्चे के पिता हैं।
https://twitter.com/LOUIS_via_ROMA/status/1514682647498346501?s=20&t=jw3jmTl5MdMT4czup6Ywlw
रिहाना पहली बार मां बनने वाली हैं, उन्होंने और रॉकी ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर जनवरी में दी थी। लेकिन अब रिहाना और रॉकी के ब्रेकअप की अफवाह ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। क्योंकि अब तक इस बात को कन्फर्म नहीं कया गया है कि ये सारी अफवाहें सच हैं या झूठ। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स रॉकी को बुरा बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अपने बच्चे की होने वाली मां को यूं चीट करना बेहद बुरी बात है।
https://twitter.com/DawieChetty/status/1514716419119894531?s=20
हालांकि इन अफवाहों पर अब तक रिहाना का कोई रिएक्शन सामने नही आया है। आपको बता दें कि रिहाना और रॉकी साल 2020 में साथ आए थे। इस बात का जिक्र रिहाना ने खुद साल 2021 में जीक्यू मैगजीन से बातचीत के दौरान किया था। उन्होंने रॉकी को अपनी जिंदगी का प्यार बताया था। वैसे रॉकी और रिहाना के रिश्ते पर चर्चाएं साल 2013 से ही शुरू हो गई थीं। लेकिन तब दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया करते थे।