---विज्ञापन---

True Story एक्टर का हुआ निधन, फैंस नम आंखों से दे रहे श्रद्धांजली

Bill Hayes Passes Away: साल 2024 की शुरुआत में ही मौत की खबरों का सिलसिला शुरु हो गया। हाल ही में फेमस हॉलीवुड एक्टर बिल हेस (Bill Hayes) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर की मौत की खबर से परिवार के साथ फैंस भी गमगीन हैं। बिल हेस ने अपनी अंतिम […]

Bill Hayes Passes Away
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Bill Hayes Passes Away: साल 2024 की शुरुआत में ही मौत की खबरों का सिलसिला शुरु हो गया। हाल ही में फेमस हॉलीवुड एक्टर बिल हेस (Bill Hayes) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर की मौत की खबर से परिवार के साथ फैंस भी गमगीन हैं। बिल हेस ने अपनी अंतिम सांस लॉस एंजिल्स में ली। बिल न सिर्फ अच्छे एक्टर थे बल्कि सिंगर भी बहुत शानदार थे। उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। जैसे ही बिल हेस के निधन की खबर सामने आई फैंस बहुत दुखी हो गए। अब उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rising Sun एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

बिल के एजेंट ने दी जानकारी  (Bill Hayes Passes Away)

बता दें कि बिल हेस ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने समय के फेमस एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। बिल के एजेंट ने बीबीसी को बताया कि शुक्रवार को एक्टर का उनके परिवार वालों के बीच देहांत हो गया।

बिल हेस की फिल्म

फेमस एक्टर बिल हेस ने करीब 5 दशक तक फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1970 में डौग विलियम्स का किरदार निभाया जिससे वो प्रसिद्ध हो गए। उसी दौरान एक्टर की मुलाकात सुसान सीफोर्थ हेस से हुई जिनसे बाद में उन्होंने शादी कर ली। बिल ने सोप ओपेरा डेज ऑफ अवर लाइव्स में काम कर एक अलग पहचान बनाई।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि  (Bill Hayes Passes Away)

अब बिल हेस के निधन की खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है। अब एक्टर को उनके फैंस नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यूजर ने लिखा- हमने एक लेजेंड खो दिया है।

एक्टर का टीवी करियर

बिल हेस को दूसरे वर्ल्ड वॉर पदक और अमेरिकी अभियान पदक भी दिया जा चुका है। एक्टर ने युद्ध खत्म होने के बाद उन्होंने आम इंसान की तरह लाइफ बीताई। दरअसल उन्होंने साल 1950 में  ‘योर शो ऑफ शोज’ में एक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं जिनका नाम है- ‘मैटलॉक’, ‘हूपरमैन’, ‘कॉप रॉक और फ्रेज़ियर’।

First published on: Jan 14, 2024 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.