Monday, 23 February, 2026

---विज्ञापन---

BAFTA 2026 Winner List: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, तो इस भारतीय मूवी ने भी इतिहास रचा, देखें पूरी लिस्ट

BAFTA 2026 Winner List: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए BAFTA 2026 अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है. चलिए एक नजर इस लिस्ट में डालते हैं…

BAFTA 2026 Winner List: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को आयोजित हुए ब्रिटिश फिल्म अकेडमी यानी BAFTA 2026 अवॉर्ड समारोह में भारतीय सिनेमा और कलाकारों ने अपनी एक खास पहचान बनाई. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने BAFTA 2026 में इतिहास करने का काम किया है. पॉल थॉमस एंडरसन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने BAFTA 2026 में कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए. वहीं, फरहान अख्तर की भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इस समारोह में भारत का नाम रोशन करने का काम किया है. इसके अलावा रयान कूगलर की वैम्पायर ड्रामा फिल्म ‘सिनर्स’ को 13 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला और उसने 3 अवॉर्ड अपने नाम किए.

आलिया भट्ट ने लूटी महफिल

इस साल BAFTA 2026 अवॉर्ड समारोह को स्कॉटिश एक्टर और राइटर एलन कमिंग ने होस्ट किया. वहीं, इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्रेजेनटर बन कर पहुंची, जिनकी हिंदी स्पीच ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. चलिए एक नजर BAFTA 2026 अवॉर्ड के विनर्स लिस्ट में डालते हैं…

BAFTA 2026 अवॉर्ड के विनर्स लिस्ट:-

  • बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: हैमनेट
  • बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट लीडिंग एक्टर: रॉबर्ट अरामायो (आई स्वियर)
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस: वुन्मी मोसाकु (सिनर्स)
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • आउटस्टेंडिंग डेब्यू ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर: माय फादर्स शेडो
  • बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म: इमोशनल वेल्यू
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश सिनेमा कॉन्ट्रिब्यूशन: क्लेयर बिन्स, पिक्चरहाउस सिनेमाज और पिक्चरहाउस एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव डायरेक्टर डॉक्यूमेंट्री (कॉमन मैन अगेंस्ट पुतिन)
  • बेस्ट फिल्म फॉर चिल्ड्रन एंड फैमिलि: बोंग
  • बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवॉर्ड: रॉबर्ट अरामायो
  • ओरिजनल स्कोर: लुडविग गोरान्सन (सिनर्स)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: फ्रेंकस्टीन
  • बेस्ट डायलॉग्स: वन बैटल आफ्टर अनदर

First published on: Feb 23, 2026 11:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.