---विज्ञापन---

Oscars 2026 में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने गाड़े सफलता के झंडे, जीत डाला ये खास अवॉर्ड्स

Oscars 2026 में इस बार भी 'अवतार' फ्रेंचाइजी का जलवा देखने को मिला. मशहूर फिल्म मेकर James Cameron की फिल्म Avatar: Fire and Ash ने एक बार फिर अवॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है.

Oscars 2026: हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो Academy Awards में इस बार भी ‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी का जलवा देखने को मिला. मशहूर फिल्ममेकर James Cameron की फिल्म Avatar: Fire and Ash ने ‘बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स’ का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. फिल्म ने शानदार तकनीक और अद्भुत विजुअल्स के दम पर दुनिया भर के दर्शकों को हैरान कर दिया था. यही वजह है, कि 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में भी इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को सबसे बेहतर माना गया.

लगातार तीसरी बार मिला ये बड़ा सम्मान

‘अवतार’ सीरीज के लिए ये जीत बेहद खास मानी जा रही है, इससे पहले Avatar और Avatar: The Way of Water भी बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीत चुकी है. अब ‘फायर एंड ऐश’ की जीत के साथ इस फ्रेंचाइज़ी ने लगातार तीसरी बार ये अवॉर्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स टीम, Joe Letteri, Richard Baneham, Eric Saindon और Daniel Barrett ने मंच पर ये ट्रॉफी गर्व के साथ एक्सेप्ट की.

---विज्ञापन---

BAFTA में भी दिखा फिल्म का दम

ऑस्कर से पहले भी ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स में अपनी छाप छोड़ चुकी थी. BAFTA Film Awards में भी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को ‘बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स’ का खिताब मिला था. फिल्म के शानदार CGI, पेंडोरा की दुनिया की भव्यता और दमदार टेक्नोलॉजी ने इसे विजुअल के मामले में बाकी फिल्मों से अलग बना दिया.

कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में भी मिला था नॉमिनेशन

दिलचस्प बात ये रही, कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को ऑस्कर 2026 में ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन’ कैटेगरी में भी नामांकन मिला था. कई लोगों के लिए ये थोड़ा चौंकाने वाला था, क्योंकि फिल्म को मुख्य रूप से उसके विजुअल इफेक्ट्स के लिए जाना जाता है. हालांकि, इस कैटेगरी में बाजी Frankenstein ने मारी. फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर Kate Hawley को ऑस्कर से सम्मानित किया गया.

दर्शकों के बीच बरकरार है ‘अवतार’ का क्रेज

‘अवतार’ सीरीज हमेशा से अपनी तकनीकी भव्यता और शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए जानी जाती है. ‘फायर एंड ऐश’ की ये जीत एक बार फिर साबित करती है, कि जेम्स कैमरून की ये फ्रेंचाइज़ी विजुअल इफेक्ट्स के मामले में आज भी दुनिया की सबसे आगे रहने वाली फिल्मों में शामिल है. बहरहाल, ऑस्कर 2026 में मिली इस बड़ी जीत के बाद अब फैंस को ‘अवतार’ सीरीज की आने वाली फिल्मों का और भी बेसब्री से इंतजार है.

First published on: Mar 16, 2026 12:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.