-विज्ञापन-

Health Care: दो कली लहसुन की दूर भगाए कई बीमारियां, दिल का भी रखे ख्याल, जानें इसके लाभ

Health Care:  लहुसन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से कई बीमारियां दूर होती है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये आर्टिकल

Health Care: लहसुन के तड़के से दाल और सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ खाने का टेस्ट ही बढ़ता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जो लोग खाली पेट लहसुन की दो कलियों का रोज सेवन करते हैं। उनसे बीमारियां सौ कोस दूर भागती हैं। आज हम आपको लहसुन खाने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनसे आपका दिल भी दुरुस्त रहता है। आयुर्वेद में भी लहसुन के गुणों का जिक्र किया गया है कि उसे खाने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर आप भी इसके गुणों के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

दिल का रखे ख्याल

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जो लोग अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं उन्हें रोज सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। दरअसल कभी-कभी धमनी अपना लचीलापन खो देते हैं।

ऐसे टाइम पर लहसुन उसको लचीला बनाने में कारगर होता है। ये सल्फर यौगिक रक्त-कोशिकाओं को बंद होने से बचाता है। इसलिए आपको इसका रोज सेवन करना चाहिए।

और पढ़िए – Health Care: दो कली लहसुन की दूर भगाए कई बीमारियां, दिल का भी रखे ख्याल, जानें इसके लाभ

दांत दर्द को दूर भगाएं

अक्सर कई लोगों के दांत में दर्द होता है। ऐसे में उनका खाना पीना मुश्किल हो जाता है। हालांकि बाजार में दवा मिल जाती है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत अच्छी नहीं होती। अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो लहसुन आपके लिए बहुत लाभकारी है।

इसमें एंटी बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। दांत दर्द से निजात पाने के लिए आप इसे दर्द वाली जगह पर पीसकर रख लें।

भूख बढाएं

जिन लोगों की भूख कम लगती हैं उनके लिए लहसुन बहुत लाभकारी है। ये खाने से आपकी भूख बढ़ती है।लहसुन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ती है। जब कभी पेट में एसिड बनने लगे तो आप लहसुन का इस्तेमाल करें। ये आपके पेट को भी ठीक रखता है।

वेट लॉस में मददगार

जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं उन लोगों के लिए लहसुन बहुत मददगार होता है। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खानी हैं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में पुराने कपड़े आपको फिट आने लगेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Hairstyles for Summer: क्लासी Hair Style के साथ पाएं स्टाइलिश समर लुक

Hairstyles for Summer: मौसम बदलने के साथ महिलाओं के...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

Suji Corn Balls Recipe: सूजी के कॉर्न बॉल्स से खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे, नहीं बनाएंगे मुंह

Suji Corn Balls Recipe: सूजी से बना हलवा और उपमा तो आपने कई बार खाया होगा, ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मगर...

Parineeti Chopra Raghav Chadha: इस सांसद के Tweet ने मचा दी खलबली, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर कही ये बात

Parineeti Chopra Raghav Chadha: पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। जब से दोनों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here