---विज्ञापन---

Viral Video: इस हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, घंटों में पार हुए 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Viral Video: हरियाणवी गानों की बात ही कुछ और होती है। इन दिनों सोशल मीडिया प्रांजल दहिया का गाना ‘काले कागज’ वायरल हो रहा है। हर किसी के जुबान पर ये गाना चढ़ा हुआ है। इसका अंदाजा आप इसके  व्यू से लगा सकते हैं। प्रांजल दहिया का हर सॉन्ग आते ही धमाल मचा देता है, […]

Viral Video: हरियाणवी गानों की बात ही कुछ और होती है। इन दिनों सोशल मीडिया प्रांजल दहिया का गाना ‘काले कागज’ वायरल हो रहा है। हर किसी के जुबान पर ये गाना चढ़ा हुआ है। इसका अंदाजा आप इसके  व्यू से लगा सकते हैं। प्रांजल दहिया का हर सॉन्ग आते ही धमाल मचा देता है, वो जितना अच्छा गाती हैं, उतनी ही अधिक खूबसूरत भी हैं।  अब तक इस गाने को 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणवी हसीनाएं जिनके सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भरती हैं पानी, विदेशों में भी किया नाम रोशन

हाल ही में हुआ है अपलोड  (Viral Video)

प्रांजल दहिया के इस गाने को सुनने वालों की लिस्ट लंबी हो गई है। 3 मिनट 11 सेकंड का ये गाना यूट्यूब पर टॉप 30 में ट्रेंड कर रहा है। बात व्यूज की करें तो इस गाने को खबर लिखने तक 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 74 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। ये गाना 7 दिसंबर को नव हरियाणवी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

बैकग्राउंड म्युजिक है शानदार

पता हो कि, ‘काले कागज’ नाम के इस गाने को अमन राज गिल ने लिखा हौ और म्यूजिक दिया है। हरियाणा की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया ने गाने में लीड रोल निभाया है। पता हो कि, गाने की शुरुआत कारों के
आने से होती है, और जैसे ही कारें रुकती हैं तो उसमें से एक हैंडसम मुंडा उतरता है। इस मुंडे को देख ब्लैक आउटफिट में गॉर्जियस लग रही प्रांजल देखती रह जाती हैं।  पूरे गाने में एक्ट्रेस की अदाओं ने लोगों को बांधे रखा हुआ है।

फैंस कर रहे कमेंट्स

इस गाने को सुनने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। अब तक 2 मिलियन से अधिक लोग गाना सुन चुके हैं, और 74 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कमेंट्स की भी बरसात हो रही है। फैंस को एक्ट्रेस का लुक भा रहा है। पूरे कमेंट बॉक्स में हार्ट वाले इमोजी की बौछार हो रही है।

Viral Video, Haryanvi Song Viral, pranjal dahiya

एक यूजर ने लिखा ‘कोई टक्कर में को नी’। वहीं एक अन्य यूजर ने धन्यवाद देते हुए लिखा- ‘थैंक्स जो इतना अच्छा गाना सुनने को मिला’। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘हरियाणा की शान हो आप’।

First published on: Dec 10, 2023 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.