Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

हरियाणवी हसीनाएं जिनके सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भरती हैं पानी, विदेशों में भी किया नाम रोशन

Top 5 Haryanvi Models: बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए हरियाणवी सिनेमा सामने आ गया है। न सिर्फ हिंदी गाने बल्कि हरियाणवी गानों ने देश और विदेशों में धमाल मचाया हुआ है। कोई भी पार्टी हो या शादी हो बिना हरियाणवी गानों के डीजे सूना सा लगता है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसस को मात देने के […]

Top 5 Haryanvi Models, Sapna Choudhary, Fiza Chaudhary, Pranjal Dahiya

Top 5 Haryanvi Models: बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए हरियाणवी सिनेमा सामने आ गया है। न सिर्फ हिंदी गाने बल्कि हरियाणवी गानों ने देश और विदेशों में धमाल मचाया हुआ है। कोई भी पार्टी हो या शादी हो बिना हरियाणवी गानों के डीजे सूना सा लगता है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसस को मात देने के लिए हरियाणवी मॉडल और एक्ट्रेसस मैदान में हैं। आज हम आपको उन हरियाणवी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बी-टाउन की एक्ट्रेसस को मात देती हैं।

यह भी पढ़ें: शादी में इन पांच हरियाणवी सॉन्ग के बिना सूना है डीजे, सुनते ही थिरक उठेंगे पैर

1. प्रांजल दहिया  (Top 5 Haryanvi Models)

हरियाणवी मॉडल्स की बात करें तो, इस लिस्ट सबसे ऊपर नाम आता है, प्रांजल दहिया का। पॉपुलर गाने “जिप्सी” और “52 गज का दामन” से घर-घर में पहचान बना चुकी प्रांजल बेहद हसीन हैं। प्रांजल दहिया ने हरियाणा में कई पंजाबी गानों में लीड मॉडल के रूप में तहलका मचाया है।

बात सोशल मीडिया की करें तो उनके फॉलोअर्स की लिस्ट लंबी है। पता हो कि इंस्टाग्राम हैंडल पर  3.7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

2. सपना चौधरी

हरियाणा की जान सपना चौधरी के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी सपना ने अपना जलवा बिखेरा है। मॉडल के डांस मूव्स देख बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का दिल धड़क जाता है।

कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली सपना के डांस ने हर तरफ तहलका मचाया हुआ है। हरियाणा की इस मॉडल ने विदेश में भी अपनी शाख बना ली है।

3. फिजा चौधरी    (Top 5 Haryanvi Models)

हरियाणा की फेमस मॉडल फिजा चौधरी की खूबसूरती के आगे भी बॉलीवुड की हसीनाएं पानी भरती हैं। फिजा ने एल्विश यादव के साथ “मीटर खैंच के” से सभी का दिल जीत लिया।

मॉडल की फैन फॉलोइंग की बात करें तो सोशल मीडिया पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

4. रुबा खान

“इसा छोरा, शूटर, सैंडूक” जैसे म्यूजिक वीडियो से गदर मचाने वाली रुबा खान की फैन फॉलोइंग भी शानदार है। रुबा ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया हुआ है, हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहता है।

मॉडल के डांस मूव्स सभी का दिल धड़का देते हैं।

5.  खुशी बालियान   (Top 5 Haryanvi Models)

इंस्टाग्राम पर रील्स देखना शुरू करते हैं तो सबसे अधिक खुशी बालियान छाई रहती हैं। मॉडल के सोशल मीडिया पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

“लाल स्वेटर” में मॉडलिंग करने वाली खुशी की एक स्माइल पर लोग दिल हार बैठते हैं। इसके अवाला वो  म्यूजिक वीडियो में गाना “थार” में भी छा गई थीं।

First published on: Dec 06, 2023 02:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.