Sunday, 2 February, 2025

---विज्ञापन---

Maang Tika Designs: रॉयल लुक के लिए ट्राई करें मांग टीका के ये डिजाइन, मुड़ मुड़कर देखेंगे लोग

Maang Tika Designs: सजना संवरना हर महिला को पसंद होता है। किसी शादी पार्टी में जाना हो या त्योहार हो वो अपने लुक को पूरा करने के लिए गहने पहनती हैं। लहंगा हो या साड़ी पार्टी लुक को कंप्लीट करने में मांग टीका का अहम रोल होता है। आज के आर्टिकल में हम कुछ लेटेस्ट […]

Maang Tika Designs, Latest Maang Tika Design, Trendy Maang Tika Design, Maang Tiks For Royal Look, Fashion, Simple Maang Tika Design

Maang Tika Designs: सजना संवरना हर महिला को पसंद होता है। किसी शादी पार्टी में जाना हो या त्योहार हो वो अपने लुक को पूरा करने के लिए गहने पहनती हैं। लहंगा हो या साड़ी पार्टी लुक को कंप्लीट करने में मांग टीका का अहम रोल होता है।

आज के आर्टिकल में हम कुछ लेटेस्ट मांग टीके के कुछ खास डिजाइन लेकर आ रहे हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। अगर आप भी अपने लुक शानदार बनाना चाहते हैं जल्दी से मांग टीका के ये लेटेस्ट डिजाइन देखें।

यह भी पढ़ें: इन गहनों के बिना पूरा नहीं होता यहां की महिलाओं का श्रृगांर, टिक जाती है सबकी नजर

सिंपल मांग टीका  Maang Tika Designs

अगर आपको सिंपल सोबर लुक के लिए मांग टीका पहनना हो तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लुक देता है। इस तरह का मांग टीका देखने में भी बहुत क्लासी लगता है। इसी के साथ अगर मांग टीके के साथ मेकअप करना चाहते हैं तो मेकअप को न्यूड रखें।

maang tika

अगर आप ऐसा करते हैं तो आप का लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा और अलग से हाईलाइट हो पाएगा।

गोल चेहरे के लिए बेस्ट है ये डिजाइन

जिन महिलाओं का चेहरा गोल हो उनके लिए ये मांग टीका डिजाइन बेस्ट है। गोल चेहरा देखने में बेहद ही चबी सा दिखाई देता है। ऐसे में गोल चेहरे वाली महिलाओं के लिए बड़े साइज का मांग टीका बेस्ट ऑप्शन है।

 

यह आपके चेहरे को अच्छी तरह से डिफाइन कर सकता है।

maang tika

अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप चौड़ी चैन वाला मांग टीका चुन सकते हैं।

ब्राड फोरहेड के लिए बेस्ट है ये डिजाइन

मांग टीका आपके लुक को डिफरेंट और क्लासी बना देता है। अगर आपका फेस ओवल शेप में है और फोरहेड भी ब्रॉड हैं तो आप पतली चेन वाला चौड़ा मांग टीका ट्राई कर सकते हैं।

Maang Tika

 

यह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

यह भी पढ़ें: हल्दी के फंक्शन में दिखना है खास, तो इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

हैवी मांग टीका  Maang Tika Designs

आपका आउटफिट हैवी है तो उसके हिसाब से ही जूलरी भी हो तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप किसी खास शादी में जा रही हैं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी मांग टीका ट्राई कर सकती हैं।

maang tika

जो भी आपको इस लुक में देखकर तारीफ करे बिना रह नहीं पाएगा।

First published on: Jul 08, 2023 11:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.