-विज्ञापन-

Uttarakhand Fashion: इन गहनों के बिना पूरा नहीं होता यहां की महिलाओं का श्रृगांर, टिक जाती है सबकी नजर

Uttarakhand Fashion: उत्तराखंड के रीवाज अलग होते हैं, यहां का पहनावा, जूलरी देखने में इतने सुंदर लगते हैं कि सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Uttarakhand Fashion: उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यहां के कण-कण में  देव बसते हैं। उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति भी निराली है, जो भी यहां पर एक बार जाता है बस वहीं का होकर रह जाता है। पहाड़ों के नजारे जितने सुंदर होते हैं, उतने ही सुंदर और प्यारे वहां के कल्चर होते हैं।

आज हम आपको वहां के कुछ खास और खूबसूरत श्रृंगार के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतने अच्छे लगते हैं कि देखने वालों की नजरें नहीं हटती।  ये श्रृंगार की चीजें पहाड़ी दुल्हनों को और दूल्हनों से अलग करती हैं। इन गहनों और चुनरी के बिना उनका श्रृंगार अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं उन खास गहनों और चुनरी के बारे में।

पहाड़ी पिछौड़

Pahadi Pichoda

पहाड़ी पिछौड़ एक दुपट्टे की तरह होता है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। कुमाऊंनी महिलाएं हर शुभ काम में पिछौड़ जरूर पहनती हैं। ये एक ट्रेडिशनल पहनावा है जो शादीशुदा महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसे आप साड़ी और लहंगे किसी के साथ भी पहन सकती हैं। मार्केट में कई प्रकार के पिछौड़ मिलते हैं जो दुल्हन के ऊपर बहुत जचते हैं।

गुलोबंद

Guloband

गुलोबंद एक पहाड़ी गहना है जो एक प्रकार का हार होता है। ये चोकर की तरह ही होता है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। गुलोबंद पूरा सोने का होता है, जिसमें सोने की चौकोर टिक्कियां काली और लाल पट्टी में सजी रहती हैं। शादी के समय दुल्हन के लिए ये एक खास गहना होता है, जो उनके लुक में चार चांद लगा देता है। पहले समय में गुलोबंद के बहुत सारे डिजाइन नहीं होते थे, लेकिन आज के समय में आपको इसके कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे जो दुल्हन के सोलह श्रृंगार को पूरा करते हैं।

नथ

Pahadi Nath

उत्तराखंड में नथ पहनने का चलन बहुत पुराना है। जब कोई महिला इसे पहनती है तो वो इतनी सुंदर लगती है कि लोगों की नजर नहीं हटती। नथ को लेकर लोगों में अलग-अलग रिवाज हैं, कहीं पर बड़ी सी नथ पहनी जाती है तो कहीं पर छोटी नथ का चलन है। मगर बड़ी नथ में जो लुक आता है वो छोटी नथ में नहीं आता।

पौंची

Pahadi Pounchi

पौंची एक तरह के कंगन होते हैं, जो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा फेमस है। ये देखने में इतने खूबसूरत होते हैं कि आज के समय में पहाड़ी लोगों के अलावा भी बहुत से लोग इन्हें लेना और पहनना पसंद करते हैं। मार्केट में पौंची के बहुत से डिजाइन आ रहे हैं।

टिक्की वाला मंगलसूत्र

Pahadi Mangal sutra

मंगलसूत्र हर सुहागिन के सूहाग की निशानी होता है। हर सूहागिन महिला इसे जरूर पहनती है। लेकिन बात अगर उत्तराखंड के मंगलसूत्र की करें तो ये थोड़ा अलग होता है। इसमें गोल या चौकोर सोने के दाने होते हैं और गोल टिक्की वाला एक लॉकेट होता है। इसमें लाल रंग का मोती भी लगा होता है जो बहुत ही शानदार लगता है।

Latest

Don't miss

Twitter की नई CEO लिंडा याकारिनो ने संभाला कामकाज, इनके बारे में जानें अहम 10 बातें

Twitter New CEO Linda Yaccarino: एलन मस्क के बाद आखिरकार ट्विटर की कमान संभालने के लिए लिंडा याकारिनो आ चुकी हैं। इन्हें ट्विटर के...

Kajal Aggarwal Looks: हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं काजल अग्रवाल का एलिगेंट लुक, देखें तस्वीरें

Kajal Aggarwal Looks: साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी एक्टिंग के साथ अपनी ब्यूटी के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस...

Side Effects of Lemon: फायदा ही नहीं नुकसान भी दे सकता है नींबू, जानें इसके साइडइफेक्ट्स

Side Effects of Lemon: खाने का स्वाद बढ़ाना हो तो नींबू का नाम सबसे पहले आता है। स्वाद ही नहीं बल्कि ये सेहत के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here