---विज्ञापन---

‘आश्रम’ फेम Esha Gupta के ये साड़ी लुक आप भी कर सकते हैं कॉपी, देखें फोटोज

Esha Gupta Saree Look: ईशा गुप्ता के फैंस को उनका साड़ी अंदाज भी काफी पसंद आता है और वो उन्हें खूब फॉलो भी करते हैं।

Esha Gupta Saree Look
IMAGE CREDIT: E24 EDIT

Esha Gupta Saree Look: बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने एक से बढ़कर एक डिफरेंट लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ‘आश्रम’ गर्ल के ग्लैमरस लुक ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल अवतार भी इंटरनेट का पारा बढ़ा देता है। साड़ी, लहंगा हो या सूट ईशा का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं। तो चलिए ईशा गुप्ता (Esha Gupta) के शानदार साड़ी लुक्स देखते हैं।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed के चार हाथ देख चकराया लोगों का दिमाग

बनारस में गोल्डन साड़ी पहन इठलाईं ईशा

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन कलर की साड़ी पहने बनारस के घाट पर पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। अपने इस साड़ी लुक में भी ईशा एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं और फैंस को अपना दीवाना बना रही है। पायल और झुमके पहने ईशा का देसी अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत अच्छा लग रहा है।

ग्रीन साड़ी में ईशा का अंदाज (Esha Gupta Saree Look)

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ग्रीन कलर की साड़ी में अपने कर्वी फिगर से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। ग्रीन कलर की साड़ी में उन्होंने स्काई ब्लू कलर का डीपनेक ब्लाउज पहना है। साड़ी में भी ईशा ने क्लीवेज फ्लॉन्ट करके सोशल मीडिया पर पारा बढ़ा दिया है और बिंदी और छोटे झुमकों ने तो उनके इस लुक में चार चांद ही लगा दिए हैं। ईशा के इस लुक को आप भी किसी पार्टी या दोस्त की सगाई में कॉपी कर सकते हैं।

ऑफ व्हाइट साड़ी में ईशा का लुक (Esha Gupta Saree Look)

बॉबी देओल की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) के परफेक्ट फिगर पर साड़ी कमाल लगती है। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में v नेक ब्लाउज में एक्ट्रेस का हुस्न किसी परी से कम नहींं लग रहा है। इस लुक के साथ उन्होंने खूबसूरत चोकर भी कैरी किया है, जो उनके लुक की खूबसूरती को दोगुना कर रहा है और फैंस को दीवाना बना रहा है।

First published on: Dec 19, 2023 08:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.