Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड से कई बार चीटिंग, महवश ने पॉडकास्ट में किया रिवील

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अपनी लव लाइफ में कई बार धोखा खा चुकी हैं। आरजे ने एक पॉडकास्ट में रिवील किया है। आइए आपको भी बताते हैं महवश ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश चर्चाओं में छाई हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में साथ मैच देखते हुए स्पॉट हुए चहल और महवश तभी से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स भी उड़ने लगी। वहीं चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से ये अफवाहें और तेज हो गई। हालांकि महवश इन खबरों को महज अफवाह ही बताती हैं। वहीं अब आरजे महवश ने एक पॉडकास्ट में रिवील किया है कि वो प्यार में काफी अनलकी रही हैं। वो कई बार धोखा खा चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, सिंगर ने वीडियो शेयर कर फैंस को किया सावधान

---विज्ञापन---

सिंगल हैं आरजे

आरजे महवश ने ‘द गुड गर्ल्स शो’ के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस किया। उन्होंने इस दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी रिलेशनशिप को तभी आगे बढ़ाती हूं जब मुझे उसके साथ फ्यूचर दिखता है। मैं अपनी रिलेशनशिप में ‘धूम’ मूवी के अली की तरह बच्चों तक के सपने देखने लगती हूं।’

---विज्ञापन---

पास्ट लाइफ की डिस्कस

वहीं आरजे ने अपनी पास्ट लाइफ के रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी सगाई तक टूट चुकी है, क्योंकि उनके एक्स पार्टनर ने कई बार उन्हें धोखा दिया था। आरजे ने कहा, ‘उसने मुझे एक बार नहीं बल्कि कई बार धोखा दिया था। मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी। इसका असर मेरी हेल्थ पर भी काफी हद तक पड़ा था।’

बताया सगाई टूटने का दर्द

आरजे ने आगे बताया कि वो अलीगढ़ से आती हैं वहां जल्दी शादी कर दी जाती है। उन्होंने बताया, ‘मैंने 19 की उम्र में सगाई कर ली थी। इसके बाद 21 की उम्र में सगाई टूट भी गई थी। उसने मुझे दूसरी लड़कियों के साथ चीट किया था। पहले बदनामी के डर से मैं चुप रही, लेकिन कोई कितना झेल सकता है। मैं उस घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद मैंने रिश्ता खत्म करना सही समझा और आज मैं खुश हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘सिकंदर’ इन 5 फिल्मों से पीछे, खिसक-खिसक कर 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

First published on: Apr 07, 2025 07:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola