Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, सिंगर ने वीडियो शेयर कर फैंस को किया सावधान

सिंगर श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट दो महीने के बाद रिकवर हो गया है। सिंगर ने वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फैंस को सावधानी बरतने के लिए भी कहा।

---विज्ञापन---

Shreya Ghoshal X Account Recover: अकाउंट हैक के दो महीने बाद श्रेया घोषाल को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया है। सिंगर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। वहीं उन्होंने किसी स्पैम लिंक पर क्लिक करने के लिए भी फैंस को सावधान किया है। सिंगर ने तकरीबन 2 मिनट की वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘सिकंदर’ इन 5 फिल्मों से पीछे, खिसक-खिसक कर 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

---विज्ञापन---

2 महीने पहले हुआ था हैक

श्रेया का अकाउंट फरवरी में हैक हो गया था, जिसके बाद तकरीबन 2 महीने के बाद सिंगर को उनका अकाउंट वापस मिला है। इस पर सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मैं वापस आ गई हूं। अब मैं इस पर आप लोगों से बातें करती रहूंगी। मेरा अकाउंट फरवरी में हैक कर लिया गया था, जिसके बाद इसे रिकवर होने में काफी टाइम लग गया। टीम की मदद से आखिरकार ये संभव हो पाया है। अब सब ठीक है और मैं यहां हूं।’

---विज्ञापन---

वीडियो में फैंस को किया सतर्क

वीडियो में सिंगर ने अपने फैंस से किसी भी स्पैम और धोखाधड़ी वाले लिंक पर क्लिक करने से मना किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि बहुत से वीडियोज ऐसे हैं जो AI जनरेटेड हैं। उन वीडियो में मेरे बारे में उल्टा दिखाया जा रहा है, वो सब क्लिक बैट और स्पैम लिंक्स हैं। कृप्या उन पर क्लिक ना करें और उनको रिपोर्ट कर दें। उन्होंने आगे कहा कि इन सब को रोकना मेरे हाथों में नहीं है, इसलिए हम सबको सावधान रहना होगा।

इंस्टा पर भी शेयर की थी पोस्ट

वहीं पिछले महीने सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि 13 फरवरी को उनका अकाउंट हैक हो गया था। तभी से वो अकाउंट वापस पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा था कि एक्स टीम तक पहुंचने के लिए मैंने हर संभव प्रयास किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: खतरे में सनोज मिश्रा की जान! मोनालिसा के डायरेक्टर ने जेल से लगाई सीएम को गुहार

First published on: Apr 07, 2025 07:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola