---विज्ञापन---

शॉकिंग! यामी गौतम की Article 370 पर लगी रोक, इन देशों में फैंस नहीं देख पाएंगे फिल्म

Article 370 Banned: यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को तगड़ा झटका है, फिल्म की रिलीज पर इन देशों ने रोक लगा दी गई है। इससे पहले फाइटर और टाइगर 3 जैसी फिल्मों की रिलीज पर भी खाड़ी देशों ने रोक लगाई थी।

article 370
article 370

Article 370 Banned: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। राजनीतिक रूपरेखा वाली इस फिल्म की कहानी दर्शकों को जोड़ रही है और इस वजह से फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है। मगर इस बीच अब फिल्म तो तगड़ा झटका है, जिसका असर फिल्म के वर्ल्डवाइड क्लेक्शन पर भी देखने को मिलेगा।

इन देशों में बैन हुई ‘आर्टिकल 370’ (Article 370 Banned)

 

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ एक पॉलिटिकल और सोशल बैकहग्राउंड पर आधारित फिल्म है। मूवी में दिखाया गया है कि किस तरह से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और फिल्म में सच्ची घटना को उन्होंने फिक्शन के तड़के साथ पेश किया है, जिससे लोग कनेक्ट भी कर रहे हैं।मगर अब फिल्म को सभी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। इन देशों में अब फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी ने किया जिक्र (Article 370 Banned)

विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के मेकर आदित्य धर ने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘आर्टिकल 370’ दोनों में जम्मू कश्मीर की जमीनी हकीकत को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। ‘आर्टिकल 370’  को भारत में बहुत पसंद किया जा रहा है, इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म का जिक्र किया था। मगर कश्मीर की पृष्टभूमि पर बनी इस फिल्म की रिलीज पर खाड़ी देशों ने रोक लगा दी है, जिसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान होने वाला है।

खाड़ी देशों में बैन हुई ये फिल्में 

‘आर्टिकल 370’ से पहले 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर, सलमान खान की ‘टाइगर 3’, अनुपम खेर स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ और अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ की रिलीज पर खाड़ी देशों ने रोक लगाई थी। खाड़ी देशों में अक्सर ही भारत सरकार की राजनीति और आर्मी से जुड़ी कहानी पर बनी फिल्मों पर ही रोक लगाई जाती है। हालांकि विद्या बालन की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ को भी सभी गल्फ कंट्री ने बैन कर दिया था।

First published on: Feb 26, 2024 12:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.