---विज्ञापन---

60 साल का करियर, 54 हजार रेडियो शो, आज हमेशा के लिए खो गई वो खनकती आवाज, कौन थे Ameen Sayani?

Ameen Sayani Biography: रेडियो की आवाज अमीन सयानी का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया है, आवाज के जादूगर अमीन के बारे में कुछ अनसुनी बातें।

Ameen Sayani
इमेज क्रेडिट; E 24 बॉलीवुड

Who is Ameen Sayani: रेडियो सुनने वालों के लिए आज बहुत दुख की खबर आई है। जी हां, आजाव के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस बात की पुष्टि अमीन सयानी (Ameen Sayani) के बेटे रजिल सयानी ने की है। अमीन रेडियो पर आने वाले शो गीतमाला को होस्ट करते थे। 30 मिनट के इस प्रोग्राम में एक के बाद एक एवरग्रीन गानों से अमीन अपने श्रोताओं का मनोरंजन करते थे। सयानी की आवाज ही थी जिसने उन्हें लोगों के बीच इतना पॉपुलर कर दिया की लोग रेडियो के आगे बैठकर उनके शो का इंतजार करते थे। आइए आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए हम जानते  हैं अमीन सयानी के बारे में कुछ किस्से।

आवाज का ऐसा जादू जो दिल जीत लेती थी

नमस्कार भाईयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं… रेडियो श्रोताओं को ये आवाज को याद ही होगी। अरे हम भी कैसा सवाल कर रहे हैं। भला इस आवाज को कौन कैसे भूल सकता है। अपनी जादुई आवाज के लिए जाने जाने वाले अमीन गीतमाला शो होस्ट करते थे।

ऐसे की करियर की शुरुआत

ऑल इंडिया रेडियो के मशहूर अनाउंसर अमीन सयानी बचपन से ही साहित्य की दुनिया से जुड़े रहे हैं, इसका कारण हैं उनका परिवार। अमीन की माता जी रहबर नामक समाचार पत्र निकालती थीं। वहीं उनके भाई हामिद सयानी भी रेडियो अनाउंसर थे। अमीन ने भी 1952 में रेडियो सीलोन से अपने करियर की शुरुआत की। अब ऐसे बुजुर्ग रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी हमारे बीच नहीं रहे।

कब हुआ था अमीन का जन्म

21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। अमीन का परिचय रेडियो की दुनिया से उनके भाई हामिद सयानी ने करवाया था। अमीन ने अपने करियर की शुरुआत में इंग्लिश प्रोग्राम किए थे। वहीं ऑल इंडिया रेडियो को घर-घर में पॉपुलर करने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो नाम है अमीन सयानी।

फिल्मों में भी नजर आए अमीन

न सिर्फ पर्दे के पीछे बल्कि फिल्मों में भी अमीन अपनी झलक दिखा चुके हैं। पता हो कि अमीन ने कत्ल, तीन देवियां, भूत बंगला, और बॉक्सर जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी की है। दरअसल इन फिल्मों में वो शो के प्रेजेंटर के रोल में नजर आए थे।

इन सेलेब्स के करीब रहे अमीन

अमीन सयानी का नाम फिल्मी हस्तियों संग भी जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीन राज कपूर को स्कुल के दिनों से ही जानते थे। वहीं अमीन सिंगर मुकेश, किशोर कुमार के भी करीबी थे।

अमीन सयानी का लगाव संगीत की दुनिया से बहुत पहले से ही रहा है।

यह भी पढ़ें: आवाज के जादूगर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

First published on: Feb 21, 2024 12:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.