Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

Karwa Chauth पर पति देव संग देखें ये बॉलीवुड फिल्में, रिश्तों की डोर होगी मजबूत

Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड मूवीज में भी करवा चौथ के सीन्स दिखाए गए हैं। इस करवा चौथ आप भी इन मूवीज को अपने पति देव के साथ देखें। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह भारतीय फेस्टिवल पति-पत्नी के रिश्तों की डोर को और मजबूत करता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी करवा चौथ के सीन्स दिखाए हैं। आज हम आपके लिए इन्हीं मूवीज की लिस्ट लेकर आए है। इन मूवीज को आप अपने पति देव संग बैठकर अपने खास दिन को और खास बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।

एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एनिमल मूवी में करवा चौथ के सीन को दिखाया गया है। इसे पति-पत्नी साथ में बैठकर देख सकते हैं। मूवी में बहुत खूबसूरती से इस सीन को दिखाया गया है। इसे देख आपके रिश्तें और भी मजबूत हो जाएंगे।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की ये मूवी बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इसमें भी करवा चौथ के सीन को बेहद प्यार से दिखाया गया है। करवा चौथ के दिन ये मूवी आपके रिश्तों में मिठास भर देगी। पति-पत्नी के बीच प्यार और गहरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: आलिया-करीना नहीं, रणबीर कपूर की भांजी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मानती हैं आइडल

कभी खुशी कभी गम

मल्टी स्टार कास्ट की इस मूवी में भी करवा चौथ का सीन दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। वहीं इसमें दिखाया है कि अपनी पत्नी के लिए पति अपने घरवालों से भी लड़ जाता है। वहीं इसे आप अपनी बीवी के साथ बैठकर जरूर देखें। मूवी में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य किरदार में हैं।

बीवी नंबर वन

सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन की ये मूवी भी करवा चौथ पर देखने के लिए परफेक्ट है। इसमें भी करवा चौथ का सीन दिखाया गया है। इस मूवी को देखने के बाद पति-पत्नी के बीच रिश्तों की डोर और मजबूत हो जाएगी।

बागवान

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की ये मूवी भी करवा चौथ के लिए बेस्ट है। इसमें भी पति-पत्नी के इस खूबसूरत फेस्टिवल को दिखाया गया है। वहीं मूवी भी बहुत अच्छी है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये 7 एक्ट्रेस इस साल नहीं करेंगी करवाचौथ का व्रत, सबकी 1 वजह

First published on: Oct 19, 2024 10:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.