---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली को बड़ा झटका, टी20 से हो सकते है बाहर?

Anushka Sharma husband Virat Kohli: अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस दुखी होंगे।

Virat and Anushka
Virat and Anushka

Anushka Sharma husband Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक्ट्रेस पति (Anushka Sharma husband Virat Kohli) विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पापा बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इस बीच अब एक्ट्रेस पति और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

विराट कोहली के फैंस हैरान 

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अनुष्का शर्मा और उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद है और विराट का गेम तो बच्चा-बच्चा देखता है और उन्हें फॉलो करता है। विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है, लेकिन इस बीच अब उनके जुड़ी एक खबर को सुनकर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

टी20 से बाहर किंग कोहली?

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही BCCI टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है और इस बीच किंग कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर सामने आई है कि टी-20 विश्व कप से विराट कोहली बाहर हो सकते हैं। विराट के वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा ना बनने की न्यूज के सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर ना तो खुद विराट कोहली और ना ही BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। ऐसे में हो सकता है कि ये सिर्फ महज एक अफवाह हो।

विराट-अनुष्का के बेटे का नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के बाद बेटे का दुनिया में स्वागत किया है। कपल ने अपने बेटे के जन्म के 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इसके साथ ही कपल ने अपने बेटे के नाम भी दुनिया को बताया था। अनुष्का और विराट ने वामिका के भाई का नाम ‘अकाय’ रखा है।

यह भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ बनी bigg boss सीजन 18 की पहली कंटेस्टेंट! वायरल वीडियो से मिला हिंट

First published on: Mar 12, 2024 02:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.