Monday, 23 February, 2026

---विज्ञापन---

फिक्स हो गई रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी, खुद एक्ट्रेस ने किया कंफर्म, पोस्ट में लिखी दिल की बात

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी काफी से सुर्खियों में हैं. अब जाकर कपल ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म कर दिया है. रविवार रात को अपने सोशल मीडिया के जरिए रश्मिका इस खबर को कंफर्म कर दिया है.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ की बेतरीन अदाकारा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. इसी बीच फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब आधिकारिक रूप से इस रूमर्ड कपल ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म कर दिया है. सोशल मीडिया पर खुद रश्मिका ने इसकी जानकारी दी है.

रविवार शाम को सोशल मीडिया के जरिए रश्मिका ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया है. कई दिनों से इनकी शादी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लग रही थीं. अब खुद एक्ट्रेस ने इन बातों पर विराम लगा दिया है. दोनों ने अपनी शादी की बात को कंफर्म कर दिया है. कपल ने अपने फैंस के नाम एक प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया कंफर्म

रविवार को रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, ‘हमारे प्यारे फैंस. हम अपने लिए कोई प्लान बनाते, हम अपने लिए कुछ चुनते, आप लोग वहां पहले से मौजूद थे. इतने प्यार से आपने हमें नाम दिया, VIROSH.’

ये पोस्ट दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है. आगे इसमें लिखा, ‘आज पूरे दिल से, हम आपके दिए नाम को स्वीकार करते हैं. हम इस नाम के साथ एक हो रहे हैं. आपके VIROSH (रश्मिका और विजय) की शादी है. आपके प्यार के लिए धन्यवाद. आप लोग हमेशा हमारी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे. आप सभी को बहुत सारा प्यार.’

First published on: Feb 22, 2026 10:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.