Rajesh Williams Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जाने-माने तमिल और मलयालम फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर राजेश विलियम्स का निधन हो गया है। राजेश विलियम्स ने 29 मई की सुबह आखिरी सांस ली। 100 से ज्यादा तमिल और मलयालम फिल्में करने वाले एक्टर राजेश का चेन्नई में निधन हुआ है और वो 75 साल के थे। यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर राजेश का निधन, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम

एक्टर राजेश का हुआ निधन 

राजेश विलियम्स के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है, एक्टर के भतीजे ने डीटी नेक्स्ट को खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि एक्टर को गुरुवार सुबह लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। लीड से लेकर सपोर्टिंग रोल से एक्टर राजेश ने अपनी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।

एक्टर के परिवार में कौन-कौन?

एक्टर और बिजनेसमैन राजेश के निधन से उनको बच्चों को गहरा सदमा पहुंचा है। एक्टर की एक बेटी दिव्या और बेटा दीपक है, जिनके सिर से पहले ही मां का साया उठ गया था। एक्टर की पत्नी जोन सिल्विया वनथिरयार का साल 2012 में निधन हो गया था।

राधिका सरथकुमार ने जताया शोक 

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक्स पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'राजेश के अप्रत्याशित निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और अचानक हुआ। हमने साथ में कई फिल्में की हैं और सिनेमा और जीवन के बारे में उनके व्यापक ज्ञान का गहरा सम्मान था, परिवार, दोस्त और फिल्म बिरादरी उन्हें याद करेगी।' यह भी पढ़ें: Bangkok से लौटते ही बीमार हुईं Bharti Singh, फैंस बोले- कोरोना टेस्ट कराओ!