Veena Malik Birthday: बिग बॉस 4 फेम वीना मलिक (Veena Malik) पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। बोल्ड अंदाज फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। वीना मलिक अक्सर विवादों में रहती थीं। इस पाकिस्तानी हसीना ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया। यही नहीं वो अपने विवादित बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। बिग बॉस 4 में अश्मित पटेल संग रिलेशन में रह उन्होंने एक्टर के अंडरगारमेंट्स भी धोए थे। तभी को वीना को ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ का टैग भी मिल गया था।
बिग बॉस 4 से आईं सुर्खियों में
वीना मलिक बिग बॉस 4 में अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल के साथ रिलेशन में रहीं। दोनों की इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। वीना अपने और अश्मित के अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं। बता दें कि साल 2010 में वीना ने फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 4 में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस शो में अश्मित के साथ खुलेआम किस करती हुई नजर आईं और शो पर अश्मित ने वीना के अंडरगारमेंट्स भी धोए।
क्रिकेटर से करवाई मसाज
वीना मलिक ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ संग भी आंखें चार की। एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे खूब रहे। एक इंटरव्यू में खुद वीना मलिक ने दावा किया था कि उन्होंने मोहम्मद आसिफ से अपने पैरों की मसाज करवाई। एक्ट्रेस ने कहा था कि आसिफ उनके लिए सच्चे मर्द थे, और वो उनकी फुट मसाज भी करते थे। वो लम्हें एक्ट्रेस के लिए बेहद खास थे।
असद बशीर से की शादी
वीना का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। एक्ट्रेस ने दुबई के बिजनेसमैन असद बशीर खटक से रिलेशन रखा। दोनों एक दूसरे के प्यार में थे और साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का रिश्ता 5 साल तक रहा और फिर 2018 में दोनों का तलाक हो गया।
बोल्ड फोटोशूट से मचाया बवाल
वीना मलिक अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 26 फरवरी 1984 को रावलपिंडी पंजाब पाकिस्तान में हुआ था। एक्ट्रेस वीना मलिक के नाम से फेमस हैं लेकिन उनका असली नाम जाहिदा मलिक है। ‘एफएचएम मैगजीन’ के लिए किए गए न्यूड फोटोशूट करवा एक्ट्रेस रातों रात फेमस हो गईं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के बाद अब Vivek Oberoi का छलका दर्द