Valentine Day 2024: फिल्मी सितारों के लाइफ के बारे में हर कोई जानने के लिए इच्छुक रहता है। अगर बात लव स्टोरी की हो, तो लोग और भी चाव से जानना चाहते हैं। सिने जगत में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो रिलेशनशिप में आए और अपने प्यार को मंजिल तक भी पहुचाया। वहीं इन कहानियों का एक और साइड है, जहां सितारों का प्यार अधुरा भी रह गया। फिल्मों में काम करते हुए एक्टर और एक्ट्रेस रिलेशनशिप में आते हैं और इनके अफेयर की चर्चा गॉसिप के गलियारों में यहां वहां फैल जाती है, लेकिन प्यार अंजाम तक नहीं पहुच पाता। वेलेंटाइन वीक (valentine week 2024) के दौरान हम आपको ऐसी ही कुछ अधूरी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूब फेमस हुए लेकिन शादी न हो सकी। इसमें एक तो अभी भी सिंगल है तो एक की टूट गई थी सगाई।
यह भी पढ़ें: क्यों हुआ Esha Deol और Bharat Takhtani का तलाक?
1. सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Valentine Day 2024)
सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की लव स्टोरी को हर कोई जानता है। ऐसा बताया जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से शुरू हुई थी, लेकिन इनके प्यार को मंजिल नहीं मिल पाई। कुछ समय के बाद ही दोनों के रिश्ते में काफी तनाव आ गया था।
![Salman Khan Aishwarya Rai](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/Salman-Khan-Aishwarya-Rai-1-1.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, एक वक्त ऐसा भी आया, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगा दिया था।
2. रेखा और अमिताभ
एक समय था जब बॉलीवुड की सबसे फेमस ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की जोड़ी।
![Rekha Amitabh](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/Rekha-Amitabh.jpg?w=696)
रेखा और अमिताभ
जब कभी-भी ये जोड़ी पर्दे पर नजर आयी, लोगों ने भरपूर प्यार दिया। इनकी प्रेम कहानियां आज भी लोगों की जुबां पर हैं। इनकी लव स्टोरी के कारण कई दफा काफी विवाद भी हुए, क्योंकि अमिताभ शादीशुदा थे।
3. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का रिलेशन तो किसी से छिपा नहीं है। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। एक समय आया, जब अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर आयी थी।
![Ranbir Deepika](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/Ranbir-Deepika.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
प्यार में मिले धोखे की वजह से दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। रणवीर और दीपिका की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी पसंद किया जाता था, लेकिन इनका प्यार भी अधूरा रह गया।
4. करीना कपूर और शाहिद कपूर (Valentine Day 2024)
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। सैफ से शादी करने से पहले करीना शाहिद को डेट कर रही थी। दोनों के प्यार की खबरें खूब चर्चा में रहती थी।
![kareena shahid](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/kareena-shahid.jpg?w=696)
करीना कपूर और शाहिद कपूर
इनका रिश्ता भी शादी तक पहुंच ही गया था, लेकिन अचानक इनका भी ब्रेकअप हो गया। शाहिद से ब्रेकअप के बाद करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर लिया।
5. करिश्मा और अभिषेक बच्चन (Valentine Day 2024)
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का रिश्ता भी खूब चर्चा में रहा है। दोनों एक- दुसरे को काफी पंसद भी करते थे।
![Karishma Abishek](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/Karishma-Abishek.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
इनके रिश्ते को घर वालों ने भी मंजूरी दे दी थी और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। वहीं अचानक ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आयी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।