---विज्ञापन---

Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट जल्द लेंगे सात फेरे? शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Priyanka Ankit Wedding: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं और चाहते हैं कि इनकी शादी कर लें। दोनों की जोड़ी उडारिया में साथ नजर आई […]

Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Priyanka Ankit Wedding: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं और चाहते हैं कि इनकी शादी कर लें। दोनों की जोड़ी उडारिया में साथ नजर आई थी। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। अब दोनों की शादी की खबर सोशल मीडिया पर फैली हुई है। इसी बीच प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ और ही कहानी बता रहा है। आइए जानतें हैं कि क्या है पूरा माजरा।

कब करेंगे प्रियंका अंकित शादी?

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। उडारिया के सेट पर प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों बिग बॉस 16 में नजर आए थे।

दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद भी किया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये कपल अपने इस रिश्ते पर मोहर लगाने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर खबर आ रही है कि इसी साल नवंबर दिसंबर में वो शादी कर सकते हैं।

प्रियंका की शादी की खबरें हुई वायरल

हालांकि प्रियंका और अंकित की शादी की बात चल रही है। फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद है, हालांकि अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच नजदीकी नजर आई थी, इस कपल को लोगों ने बहुत प्यार भी दिया।

शादी की खबर पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है जो इस खबर को हवा दे रहे हैं।

Priyanka Chahar Choudhary

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- ‘अभी मार्च है!!! लेकिन लगता है कुछ मीडिया पोर्टल्स का अप्रैल फूल जल्दी आ गया।’

यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनने वाली है ये फेमस एक्ट्रेस

First published on: Mar 13, 2024 12:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.